
कोटा मंडी: चांदी स्थिर-सोना, गेंहू, सरसों और धनिया में तेजी
Kota Mandi: भामाशाह मंडी में मंगलवार को 40 हजार कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। मांग के चलते गेहूं 25, सरसों 50 व धनिया 150 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहा। लहसुन की आवक 4000 कट्टे रही। लहसुन में 500 रुपए की मंदी रही। लहसुन 4000 से 14000 रुपए प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।
भाव: गेहूं मिल दड़ा लस्टर 2170 से 2200, गेहूं एवरेज 2225 से 2350, बेस्ट टुकड़ी 2350 से 2551, सोयाबीन 4000 से 4950, सरसों 4700 से 5301, धान (1509) 2500 से 3100, धान सुगंधा 2500 से 2901, धान (1718) 3000 से 4001, धान (1121) 3300 से 3900, धान (पूसा वन) 3600 से 4000, मक्का लाल 1700 से 1900, मक्का सफेद 1800 से 2150, अलसी 4000 से 4500, ग्वार 4000 से 4800, मैथी 5000 से 6500, कलौंजी 15000 से 17000, जौ 1600 से 2000, ज्वार नई शंकर 2100 से 2400, ज्वार सफेद 3000 से 6500, बाजरा 1900 से 2200, मसूर 5000 से 5800, मूंगहरा 6500 से 8000, चना देशी बेस्ट 4500 से 4650, चना देशी मीडियम 4400 से 4600, चना पेप्सी 4500 से 4900, चना मौसमी 4400 से 4700, चना कांटा 4300 से 4500, उड़द एवरेज 3600 से 7000, उड़द बेस्ट 6000 से 7600, धनिया रेनडेमेज 5000 से 5400, धनिया बादामी 5600 से 6200, धनिया ईगल सूखा 6100 से 6500, धनिया रंगदार 7500 से 8000 प्रति क्विंटल रहा।
खाद्य तेल भाव: (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉच्र्यून 1810, चम्बल 1775, सदाबहार 1660, एलेक्सा 1550, दीप ज्योति 1680, सरसों स्वास्तिक 1930, अलसी 2100 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 3170, स्वास्तिक निवाई 2820, कोटा स्वास्तिक 2760, सोना सिक्का 2950 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 7700, कोटा फ्रेश 7600, पारस 7850, नोवा 7700, अमूल 10400, सरस 9270, मधुसूदन 7900 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1540, अशोका 1540 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 3930 से 3970 प्रति क्विंटल।
चावल व दाल: बासमती चावल 6500-12500, पौना 6500-8500, डबल टुकड़ी 5500-7000, टुकड़ी 3800-4800, गोल्डन बासमती साबुत 8200-9700, पौना 4000-5000, डबल टुकड़ी 3000-3800, कणी 2500-3000, तुअर 11100-14700, मूंग 8300-8800, मूंग मोगर 9000-9800, उड़द 9200-10000, उड़द मोगर 8800-11200, मसूर 6300-7000, चना दाल 5900-6100, पोहा 3750-4800 रुपए प्रति क्विंटल।
कोटा सर्राफा: चांदी स्थिर-सोने में तेजी
स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी के भाव स्थिर रही वहीं सोने के भावों में तेजी रही। चांदी 73,700 रुपए प्रति किलो बोली गई। जबकि जेवराती सोना 200 रुपए तेजी के साथ भाव 60,400 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 73,800 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 60,400 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 60,700 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।
अंडा बाजार : अंडा कारोबार में फार्मी अंडा 530 रुपए प्रति सैकड़ा, 170 रुपए प्रति प्लेट, 70 रुपए दर्जन।
Published on:
19 Jul 2023 08:24 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
