8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा मंडी भाव 1 जुलाई: सरसों में तेजी, अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे

कोटा भामाशाह मंडी में गुरुवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 25 हजार बोरी की आवक हुई। सरसों 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही।

2 min read
Google source verification
कृषि जिंसों सहित किराना व सर्राफा बाजार भाव

कोटा मंडी भाव 1 जुलाई: सरसों में तेजी, अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे

कोटा. भामाशाह मंडी में गुरुवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 25 हजार बोरी की आवक हुई। सरसों 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही। लहसुन की आवक करीब 9,000 कट्टे की रही। लहसुन नया 1600 से 8500 रुपए प्रति क्विंटल रहा। किराना बाजार मेंं मूंगफली तेलों में मंदी रही।

भाव: गेहूं मील 1600 से 1675, गेहूं टुकड़ी एवरेज 1700 से 1800, गेहूं बेस्ट टुकड़ी 1800 से 1901, सोयाबीन मील 5500 से 7450, सोयाबीन बीज क्वालिटी 7400 से 7500, सरसों 6000 से 6400, धान सुंगधा 1800 से 2200, धान (1509) 1800 से 2300, धान पूसा वन 2300 से 2530, धान (1121) 2100 से 2601, मक्का 1300 से 1500, अलसी 6300 से 6500, तिल्ली 6500 से 7500, ग्वार 3000 से 3550, मैथी 5500 से 6100, जौ 1300 से 1500, ज्वार 1100 से 3500, मसूर 4800 से 5000, चना 4400 से 4730, चना गुलाबी 4400 से 4800, चना मौसमी 4200 से 4650, उड़द 3000 से 6200, धनिया पुराना 4500 से 5600, धनिया नया बादामी 5500 से 5800, धनिया ईगल 6000 से 6200, धनिया रंगदार नया 6700 से 7500 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

खाद्य तेल (भाव 15 किलो प्रति टिन): सोया रिफाइंड: फॉच्र्यून 2225, चम्बल 2240, सदाबहार 2130, किचन लाइट 2000, दीपज्योति 2160, सरसों स्वास्तिक 2430, अलसी 2380 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 2780, स्वास्तिक निवाई 2500, कोटा स्वास्तिक 2380, सोना सिक्का 2480 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 5900, कोटा फ्रेश 5800, पारस 5800, नोवा 5750, अमूल 6500, सरस 6550, मधुसूदन 6200 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1590, अशोका 1590 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 3450-3500 प्रति क्विंटल।

चावल व दाल: बासमती चावल 5600-7200, पौना 4500-5200, डबल टुकड़ी 3800-4500, टुकड़ी 2400-3000, गोल्डन बासमती साबुत 5200-7200, पौना 3000-3800, डबल टुकड़ी 2500- 3000, कणी 2200-2500, तुअर 8900-10000, मूंग 7000-7400, मूंग मोगर 7500-8300, उड़द 7800-8800, उड़द मोगर 8000-9600, मसूर मलका 7000-7600, चना दाल 5800-6100, पोहा 2800-3700 रुपए प्रति क्विंटल।

सोने-चांदी में तेजी
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना-चांदी में तेजी रही। चांदी 900 रुपए तेजी के साथ 69,600 रुपए प्रति किलो बोली गई, जबकि जेवराती सोना 400 रुपए तेजी के साथ भाव 48,800 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 69,600 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 48,800 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 49,050 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।

अंडा बाजार
कोटा. अंडा कारोबार में फार्मी अंडा 550 रुपए प्रति सैकड़ा, 180 रुपए प्रति प्लेट, 80 रुपए दर्जन।