8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा मंडी भाव 13 जुलाई : सोयाबीन व सरसों में तेजी, चना मंदा

कोटा भामाशाह मंडी में मंगलवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 30 हजार बोरी आवक हुई। सोयाबीन 50, सरसों 100 रुपए तेज रही वहीं चना 50 रुपए प्रति क्विंटल मंदा रहा।

2 min read
Google source verification
कृषि जिंसों सहित किराना व सर्राफा बाजार भाव

कोटा मंडी भाव 13 जुलाई : सोयाबीन व सरसों में तेजी, चना मंदा

कोटा. भामाशाह मंडी में मंगलवार को विभिन्न कृषि जिंसों की 30 हजार बोरी आवक हुई। सोयाबीन 50, सरसों 100 रुपए तेज रही वहीं चना 50 रुपए प्रति क्विंटल मंदा रहा। लहसुन की आवक करीब 6,000 कट्टे की रही। लहसुन मीडियम 300 रुपए तेज रहा। लहसुन नया 1600 से 9200 रुपए प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में मानसून की बेरुखी व वायदा बढऩे से खाद्य तेलों में तेजी रही।

भाव : गेहूं मील 1600 से 1725, गेहूं टुकड़ी एवरेज 1720 से 1825, गेहूं बेस्ट टुकड़ी 1825 से 1901, सोयाबीन मील 5500 से 7751, सरसों 6000 से 6490, धान सुंगधा 1800 से 2200, धान (1509) 1800 से 2300, धान पूसा वन 2300 से 2530, धान (1121) 2100 से 2601, मक्का 1300 से 1500, अलसी 6300 से 6500, तिल्ली 6500 से 7500, ग्वार 3000 से 3750, मैथी 5500 से 6090, जौ 1300 से 1500, ज्वार 1100 से 3500, मसूर 4800 से 5000, चना 4200 से 4550, चना गुलाबी 4200 से 4500, चना मौसमी 4200 से 4400, उड़द 3000 से 6250, धनिया पुराना 4500 से 5600, धनिया नया बादामी 5500 से 5700, धनिया ईगल 5800 से 6000, धनिया रंगदार नया 6200 से 7000 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

खाद्य तेल (भाव 15 किलो प्रति टिन): सोया रिफाइंड: फॉच्र्यून 2300, चम्बल 2270, सदाबहार 2190, किचन लाइट 2100, दीपज्योति 2215, सरसों स्वास्तिक 2530, अलसी 2570 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 2790, स्वास्तिक निवाई 2520, कोटा स्वास्तिक 2400, सोना सिक्का 2560 रुपए प्रति टिन।

देसी घी: मिल्क फूड 5920, कोटा फ्रेश 5830, पारस 5850, नोवा 5870, अमूल 6300, सरस 6580, मधुसूदन 6350 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1600, अशोका 1600 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 3440-3490 प्रति क्विंटल।

चावल व दाल: बासमती चावल 5600-7200, पौना 4500-5200, डबल टुकड़ी 3800-4300, टुकड़ी 2400-3000, गोल्डन बासमती साबुत 5200-7000, पौना 3000-3800, डबल टुकड़ी 2500- 3000, कणी 2000-2500, तुअर 8500-9700, मूंग 6700-7200, मूंग मोगर 7200-8000, उड़द 7500-8300, उड़द मोगर 7500-9200, मसूर मलका 7000-7600, चना दाल 5600-5900, पोहा 2700-3700 रुपए प्रति क्विंटल।

सोने-चांदी में तेजी
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी तेजी रहीे। चांदी 700 रुपए तेजी के साथ 70,000 रुपए प्रति किलो बोली गई, जबकि जेवराती सोना 200 रुपए तेजी के साथ 49,500 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।

भाव: चांदी 70,000 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 49,500 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 49,750 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।

अंडा बाजार
कोटा. अंडा कारोबार में फार्मी अंडा 520 रुपए प्रति सैकड़ा, 170 रुपए प्रति प्लेट, 80 रुपए दर्जन।