फि रौती न देने पर वादी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी से घबराकर वादी ने आरोपियों को 6.40 लाख रुपए की फि रौती दे दी थी। मुंबई पुलिस को रविवार को गोपनीय सूचना मिली थी कि इस मामले का आरोपी राजस्थान का एक कुख्यात अपराधी है और वह फि रौती की रकम वसूल करने आया है। पुलिस ने छापेमारी कार्रवाई कर पांच आरोपियों को फिरौती की राशि का बंटवारा करते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों ने मौके पर छह लाख रुपए नकद, मोबाइल और अन्य सामग्री जब्त की है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) गिली भरम्बा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में कोटा गोविंद नगर निवासी हजरत अली उर्फ गुड्डू, रेलवे कॉलोनी क्षेत्र निवासी कलीम खां व प्रेम नगर द्वितीय निवासी उमराव अली उर्फ चिन्टू शामिल हैं।