7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाभी ने मना किया तो गुस्‍साया देवर, लाया तलवार और काट दिया

सनकी देवर का खूनी खेल, तलवार के वार से भाभी की निर्मम हत्या, कोटा के जवाहर नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार, घर पर आने-जाने से किया मना तो जान से मारने की दी थी धमकी

less than 1 minute read
Google source verification
bhabi murder

भाभी ने मना किया तो गुस्‍साया देवर, लाया तलवार और काट दिया

कोटा. जवाहर नगर थाना क्षेत्र में तलवंडी निवासी एक महिला की उसके ही रिश्तेदार (देवर) ने तलवार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। व्यक्ति का महिला के घर आना-जाना था। महिला ने इसके लिए मना किया तो उस पर खून सवार हो गया। महिला को उसने जान से मारने की धमकी दी थी। मंगलवार रात वह महिला के घर पहुंचा और तलवार से वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस को दी रिपोर्ट में तलवंडी निवासी हीरल गौतम ने बताया कि वह, उसकी मां भावना गौतम, पिता राकेश गौतम व भाई नमन के साथ तलवंडी में रहती है। पिता राकेश गौतम कई सालों से बीमार हैं। कोटा जिले के सांगोद निवासी उसके रिश्तेदार (चाचा) नरेन्द्र गौतम की मां भावना से बातचीत होती थी। नरेन्द्र अक्सर उनके घर आता-जाता था, लेकिन कुछ दिनों से मां ने नरेन्द्र से बात करना बंद कर दिया था। इससे नरेन्द्र ने नाराज होकर धमकी दी थी कि वह मां को जान से मार देगा।

मंगलवार रात 11 बजे करीब नरेन्द्र उनके घर आया। आते ही उसकी मां भावना से नरेन्द्र कहासुनी करने लगा। थोड़ी देर बाद आवेश में आकर नरेन्द्र ने तलवार से उसकी मां पर हमला कर दिया। नरेन्द्र ने उसकी मां भावना की छाती व पैरों पर तलवार से कई वार किए। मां चिल्लाई तो वह भागकर मां को बचाने आई। इस पर नरेन्द्र ने उस पर भी हमला कर दिया। इससे उसके हाथ पर चोट आई। इसी दौरान उसका भाई नमन आ गया और उसने नरेन्द्र को पकड़ कर काबू में किया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी नरेन्द्र को हिरासत में ले लिया। तलवार के वार से भावना बुरी तरह से लहुलुहान हो गई थी। उसे तलवंडी स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।