चित्तौडग़ढ़.रावतभाटा. अवैध बजरी परिवहन ( illegal gravel transport ) कने के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारी ही अब इसे संरक्षण प्रदान करने लगे हैं। इसके लिए अवैध बजरी परिवहन ( Illegal gravel transport ) करने वालों से रिश्वत मांगी ( Bribe ) जा रही है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजसमंद व चित्तौडगढ़ ( anti-corruption bureau ) की टीम ने मंगलवार रात करीब 9.45 बजे कार्रवाई करते हुए भैंसरोडगढ़ थाना प्रभारी राजाराम मीना को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह रिश्वत उसने अवैध बजरी परिवहन के एवज में ली थी।
Read More: बारां एसीबी की बड़ी कार्रवाई, खनन विभाग का सर्वेयर 10 हजार की रिश्वत लेता रंगे हाथ गिरफ्तार
ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने बताया कि परिवादी रावतभाटा निवासी इमरान खान ने ब्यूरो में शिकायत दी थी कि भैंसरोडगढ़ थाना प्रभारी राजाराम मीना अवैध बजरी परिवहन के एवज में प्रति माह 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। ब्यूरो ने शिकायत के बाद सत्यापन करवाया जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और परिवादी को 25 हजार रुपए के साथ थाना प्रभारी के पास भेजा।
Read More: इनकम टैक्स कमिशनर के इशारे पर 50 हजार की रिश्वत लेता दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार
आरोपी थाना प्रभारी ने परिवादी व सह परिवादी से 25 हजार रुपए प्राप्त किए। इसके बाद मंगलवार रात ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाते हुए ब्यूरो के चित्तौडगढ़़ सीआई नरेन्द्रसिंह के नेतृत्व में एक टीम भैंसरोडगढ़ पहुंची। वहां परिवादी ने थाना प्रभारी को 25 हजार रुपए दिए। इशारा पाते ही ब्यूरो की टीम में उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की कार्रवाई से रावतभाट व चित्तौडगढ़़ में हड़कम्प मच गया।
Manappuram Gold Robbery: आखिर कहां ठिकाने लगाया देशभर से लूटा 500 करोड़ का सोना, अब तेलिया उगलेगा राज
परिवादी ने बताया कि आरोपी सीआई बजरी परिवहन के लिए पैसे मांग रहा था। नहीं देने पर कार्रवाई के नाम पर परेशान कर रहा था। हर महीने 50 हजार रुपए देने के लिए दबाव बना रहा था। एसीबी ने कार्रवाई कर रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।