
जरा संभलकर अब आपका लाइसेंस हो सकता है निरस्त....
कोटा . शहर पुलिस को एक स्पीड लेसर गन पुलिस मुख्यालय से प्राप्त हुई है। इससे तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
शहर पुलिस अधीक्षक अंशुमान भौमिया ने बताया कि यह गन लेसर किरणों से काम करती हैं। यह चलते वाहन की गति बता देती है। इससे गति सीमा से ज्यादा में वाहन चलाते पाए जाने पर चालान बनाने और लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही होगी।
अभ्यास में चलाए 6 हजार कारतूस एसपी ने बताया कि शहर के थानों व पुलिस लाइन के जवानों व अधिकारियों को इन दिनों अभेडा स्थित फायरिंग रेंज में फायरिंग का अभ्यास कराया जा रहा है। इस दौरान पिस्टल ग्लोक, पिस्टल कार्बाइन, एके.47, एसएलआर व एमपी 5 से फायरिंग का अलग अलग पोजीशन व दूरी से अभ्यास कराया गया। करीब सौ जवानों ने 6 हजार कारतूस गैस के सौ सेल चलाए।
अपराधी तो वारदात करने की नीयत से अपने साथ मिर्च पाउडर रखते हैं, जरूरत पडऩे पर अक्सर उपयोग भी करते हैं। लेकिन, अब पुलिस भी अपराधियों को पकडऩे और प्रदर्शन के दौरान भीड़ नियंत्रण के वास्ते मिर्च का उपयोग करेगी। हालात अपने काबू में करने के लिए कोटा पुलिस को आंसू गैस, वाटर कैनन और चिली बम के बाद अब एक अचूक हथियार मिला है 'चिली स्प्रे।
अब तक अधिकतर प्रदर्शन के दौरान दूर से ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस आंसू गैस व वाटर कैनन का उपयोग करती रही है। कुछ समय पहले पुलिस को चिली बम मिले थे। इनका उपयोग काफी दूर से भीड़ को नियंत्रित करने में किया जा सकता है। लेकिन, यदि भीड़ को पास से नियंत्रित करना है या नजदीक आए अपराधी को हमला करने व हावी होने से रोकना है तो ये हथियार कारगर नहीं हो पाते थे। इसके लिए अब 'चिली स्प्रे कारगर साबित होगा।
Updated on:
28 May 2018 05:28 pm
Published on:
28 May 2018 03:33 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
