24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक और छात्र की बचाई जान, तनाव में कमरा बंद कर लिया था, समझाइश से खुलवाया

कोटा की जवाहरनगर पुलिस ने एक और कोचिंग छात्र को आत्महत्या करने से रोका है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शहडोल (मध्यप्रदेश) हाल मनेन्द्रगढ़ छत्तीसगढ़ निवासी 19 वर्षीय कोचिंग छात्र अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है। पुलिस ने छात्र से विश्वास में लेकर समझाइश की। इसके बाद छात्र ने कमरे का दरवाजा खोल दिया। टीम ने छात्र की काउंसलिंग की और उसकी परिजन से बात करवाई। छात्र सेल्फ स्टडी कर रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Feb 15, 2024

police.jpg

कोटा की जवाहरनगर पुलिस ने एक और कोचिंग छात्र को आत्महत्या करने से रोका है। शहर पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया 15 फरवरी को थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शहडोल (मध्यप्रदेश) हाल मनेन्द्रगढ़ छत्तीसगढ़ निवासी 19 वर्षीय कोचिंग छात्र अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है। इस सूचना पर उप अधीक्षक (वृत्ताधिकारी वृत्त प्रथम) भवानी सिंह इन्द्रा, थानाधिकारी वासुदेव सिंह मय टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्र से बात की और विश्वास में लेकर समझाइश की गई। इसके बाद छात्र ने कमरे का दरवाजा खोल दिया। टीम ने छात्र की काउंसलिंग की और उसकी परिजन से बात करवाई। छात्र सेल्फ स्टडी कर रहा है। गौरतलब है कि जवाहरनगर थाना पुलिस ने 13 व 14 फरवरी को दो कोचिंग छात्राओं को आत्महत्या करने से रोका था।

लापता छात्र का पांचवें दिन भी नहीं लगा सुराग

जवाहर नगर थाना क्षेत्र से 11 फरवरी की दोपहर लापता हुए छात्र का पांचवें दिन गुरुवार को भी सुराग नहीं लगा। गुरुवार को पुुलिस, डीटीएस व साइबर टीम सहित छात्र के परिजन व उनके साथ कोटा आए 50-60 लोगों की टोली ने गरडिया महादेव क्षेत्र का पूरा जंगल छान मारा। परिजन व लोग तो आस-पास के गांवों तक घूमे। पांच दिन से दिन-रात तलाश में जुटे छात्र के पिता व अन्य लोग भी अब निराश होने लगे हैं। नम आंखों से पिता ने अपील की है कि ‘बेटा जहां कहीं भी तुम हो आ जाओ, तुम्हें कोई कुछ नहीं कहेगा।’ परिजन अब सोशल मीडिया पर कैम्पेन चला रहे हैं। उप अधीक्षक भवानी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को फिर से तलाश किया जाएगा।