
रावण दहन मंगलवार को, मुहूर्त अनुसार होगा रावण का वध, कोटा में यातायात व्यवस्था बदलेगी
कोटा. राष्ट्रीय मेला दशहरा के तहत मेला परिसर स्थित विजयश्री रंगमंच पर मंगलवार को परंपरागत तरीके से रावण दहन किया जाएगा। मेला अधिकारी अनुराग भार्गव ने बताया कि भगवान श्री लक्ष्मीनारायण महाराज की पारम्परिक सवारी शुभ मुहुर्त के अनुसार शाम 6 बजे रावण वध के लिए गढ़ कोटा से रवाना होगी। जो परम्परागत मार्ग से होते हुए मेला स्थल पहुंचेगी। विजयश्री रंगमंच पर ज्वारा पूजन व सीतामाता के पाने का पूजन किया जाएगा। इसके बाद शाम 7.21 से 8.41 के मध्य समय अवधि में रावण वध किया जाएगा। इससे पहले गढ़ पैलेस में रियासतकालीन दरीखाना सजेगा। विजयश्री रंगमंच पर रावण के साथ मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का भी दहन होगा।
आज यह रहेगी यातायात व्यवस्था
कोटा. रावण दहन के दिन बुधवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस निरीक्षक पूरण सिंह के अनुसार बुधवार शाम 5 बजे से रावण दहन तक गढ़ पैलेस, किशोरपुरा गेट से दुपहिया वाहनों का प्रवेश चालू रहेगा, जो नहर के किनारे-किनारे गन्तवय स्थानों पर जा सकेंगे और चौपहिया, तिपहिया वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। गढ़ पैलेस से आने वाली झांकियों के समय दुपहिया वाहनों का प्रवेश बन्द कर दिया जाएगा। सकतपुरा कुन्हाड़ी की तरफ से आने वाले तिपहिया एवं चौपहिया वाहनों का बैराज की तरफ प्रवेश बन्द रहेगा। केशवपुरा, महावीर नगर की तरफ जाने वाले नगरीय परिवहन सेवा के वाहन मिनीबस, मिनीडोर, टेम्पू, ऑटो रिक्शा आदि एरोड्राम सर्किल से आईएल चौराहा, कॉमर्स कॉलेज होकर केशवपुरा की तरफ जाएंगे। महावीर नगर, केशवपुरा की तरफ से आकर नयापुरा, रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले केशवपुरा चौराहा से तलवंडी चौराहा, आईएल चौराहा, काॅमर्स काॅलेज, विज्ञान नगर तिराहा होकर एरोड्राम की तरफ जाएंगे।
..भगवान लक्ष्मीनारायण की सवारी विमान एवं झांकियों के साथ शोभायात्रा के दौरान मुक्तिधाम किशोरपुरा से गढ पैलेस की तरफ एवं सीएडी से गढ पैलेस की तरफ, टीचर्स कॉलोनी से गढ़ पैलेस की तरफ एवं कैथूनीपोल की ओर से गढ पैलेस की तरफ के मार्ग शाम 5 बजे से शोभायात्रा समाप्ति तक बंद रहेंगे।
. घोड़े वाले तिराहे से सीएडी सर्किल की तरफ आने वाले दुपहिया व चौपहिया वाहनों की पार्किंग पुराना पशु मेला ग्राउण्ड एवं सीएडी ग्राउण्ड में रहेगी। दादाबाड़ी तिराहे व महावीर नगर की तरफ आने वाले वाहनों की पार्किंग सीएडी ग्राउण्ड में रहेगी। रावतभाटा रोड एवं चम्बल गार्डन की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था आशापाला मंदिर के पास एवं छप्पन भोग मंदिर परिसर में होगी। किशोरपुरा गेट की तरफ से आने वाले समस्त वाहनों की पार्किंग सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट परिसर, फेज 2 कंट्रोल रूम के पास होगी। चाट बाजार पुलिस चौकी के पीछे मेला ग्राउण्ड में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। चौपहिया वाहनों की पार्किंग पुराना पशु मेला स्थल एवं सीएडी ग्राउण्ड में होगी।
. रावण दहन के बाद रावण दहन स्थल से सभी प्रकार के हल्के वाहन एरोड्राम सर्किल, दादाबाड़ी तिराहा व चम्बल गार्डन की तरफ जा सकेंगे, लेकिन अभय कमाण्ड सेन्टर से सीएडी सर्किल दादाबाडी तिराहा से सीएडी सर्किल व चम्बल गार्डन की तरफ से सीएडी सर्किल की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
Published on:
23 Oct 2023 10:35 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
