9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

कोटावासियों को मिली राज्य की दूसरी अत्याधुनिक चौपाटी की सौगात

कोटा. स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शान्ति धारीवाल ने रविवार को राजस्थान आवासन मंडल की ओर से कुन्हाडी आवासीय योजना में बनाई गई कोटा चौपटी का विधि विधान से पूजा-अर्चना व फीता काटकर उद्घाटन किया।

Google source verification

कोटा

image

Mukesh Sharma

Jul 09, 2023

कोटा. स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शान्ति धारीवाल ने रविवार को राजस्थान आवासन मंडल की ओर से कुन्हाडी आवासीय योजना में बनाई गई कोटा चौपटी का विधि विधान से पूजा-अर्चना व फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस दौरान समारोह को सम्बोधित करते हुए स्वायत्त शासन मंत्री धारीवाल ने कहा कि कोटा चौपाटी देशभर से यहां कोचिंग स्टूडेंट्स व आमजन लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठा सकेंगे। यह चौपाटी कोटा को नई पहचान देने के साथ ही पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान बनाएंगी। धारीवाल ने स्टॉल्स का अवलोकन कर कई व्यंजनों का स्वाद भी चखा। यूडीएच मंत्री धारीवाल ने चौपाटी के डिजाइन, निर्माण और गुणवत्ता को बेहतरीन बताया। उन्होंने इसका श्रेय आवासन आयुक्त और उनकी टीम को दिया। यूडीएच मंत्री ने कहा कि आवासन मण्डल ने अधिशेष आवासों को बेच भी दिया है और इसके साथ ही रेकॉर्ड राजस्व भी अर्जित किया है। इसके साथ ही अर्जित राजस्व का आमजन के हित में बेहतर निवेश भी किया गया है।

आवासन मण्डल भविष्य में होगा और मजबूत

यूडीएच मंत्री ने कहा कि राजस्थान आवासन मंडल भविष्य में और मजबूत होगा तथा इसका विस्तार होगा। आवासन मंडल अब उपखण्ड स्तर पर भी आवासन मंडल नागरिकों को आवास को सपना पूरा करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि गत सरकार इसे हाउसिंग बोर्ड को बंद करना चाहती थी, लेकिन हमनें 4 वर्ष में अधिशेष आवासों में से 17 हजार आवासों व 2 हजार व्यावसायिक सम्पत्तियों का भी विक्रय कर 4,637 करोड रुपए राजस्व कमाया है। उन्होंने बताया कि पहले मंडल आवास निर्माण तक सीमित रहता था। अब मंडल की ओर से पार्क, चौपाटी एवं विधायक आवास,कॉिन्सट्यूशनल क्लब जैसे निर्माण किए है।सभी

तरह के मिल सकेंगे व्यंजन

आवासन आयुक्त पवन अरोडा ने बताया कि साए़े 9 कराेड़ से 1,985 वर्गमीटर भूमि पर विकसित कोटा चौपाटी में 17 दुकानें व 4 कियोस्क में देश-विदेश के व्यंजन मिलेंगे। यहां फास्ट फूड, इटेलिटन फूड, इंडियन फूड, राजस्थानी फूड, कॉन्टिनेन्टल-मैक्सिकन चाइनीज फूड, आईस्क्रीम, ज्यूसेज, शेक्स, छाछ, चाय-कॉफी दूध, लस्सी समेत अन्य खाद्य वस्तुएं मिलेंगी।

कोटा चौपाटी में हैं ये सुविधाएं

आयुक्त ने बताया कि यहां अच्छी बैठने व्यवस्था, आरओ वाटर, आधुनिक टॉयलेट, सीसीटीवी कैमरे, एलईडी साउण्ड सिस्टम, सेल्फी प्वांइट, वाई-फाई, ग्रीनरी, वीडियो वॉल, ऑटोमेटिक सैनेटाइजेशान मशीन, फायर फाइटिंग सिस्टम तथा दुपहिया पार्किंग है। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह, महापौर कोटा उत्तर मंजू मेहरा, जिला कलक्टर ओपी बुनकर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, अमित धारीवाल, आवासन मंडल सचिव अल्पा चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी, पार्षद व बडी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।