
फूफी ससुर ने विधवा का अपहरण कर किया बलात्कार
कोटा ग्रामीण के एक थाना पुलिस ने विधवा का अपहरण कर बलात्कार करने के मामले मेंफूफा
ससुर को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: अपहरण कर डेढ़ माह तक किया बलात्कार, बालिका दस्तयाब
ग्रामीण एसपी कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि एक विधवा पीडि़ता ने 30 जुलाई को थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि वह 28 जुलाई को दुकान से सामान लेने गांव जा रही थी। रास्ते में फूफा ससुर ने पीछे से आवाज दी और कहा की तुम्हारी बहन ने मिलने बुलाया है और वह बाइक पर बिठाकर बूंदी जिले के एक गांव में ले गया। वहां लेजाकर एक कमरे में बंद कर दिया। उसने रात्रि में मेरे साथ बलात्कार किया।
रात्रि में 3 बजे करीब बाइक पर बिठाकर गांव के पास छोड़ गया और किसी नहीं बताने की धमकी दी। घर पहुंचने के बाद घटना की जानकारी बहन व जीजा को दी और उसके बाद थाने में रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने काफी प्रयास के बाद मंगलवार को आरोपी को बूंदी जिले से गिरफ्तार कर लिया।
सुरक्षा गार्ड को चाकू मारकर किया घायल
कोटा में उद्योग नगर थाना क्षेत्र के धाकडख़ेड़ी में एक सुरक्षा गार्ड को दो बाइक सवार बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल गार्ड को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाधिकारी मनोज सिकरवार ने बताया कि धाकडख़ेड़ी में सीवरेज लाइन डालने का कार्य चल रहा है। यहां निर्माण सामग्री की देखरेख के लिए धाकडख़ेड़ी निवासी सीताराम (५५) को गार्ड लगा रखा है। मंगलवार अल सुबह निर्माण कार्य सामग्री के आसपास बाइक सवार दो बदमाश घूम रहे थे। इस पर सीताराम ने उन्हें टोका तो वह बदमाश उससे झगड़ पड़े। बदमाशों ने सीताराम से मारपीट की तथा उसके पेट में चाकू मारकर भाग गए। घायल को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
Updated on:
02 Aug 2022 09:49 pm
Published on:
02 Aug 2022 09:44 pm
