
फिल्मिस्तान के मशहूर सितारे भी कोटा की अजीम विरासत के दीवाने हो गए। शूटिंग के लिए क्षारबाग पहुंचे आलिया भट्ट और वरुण धवन रियासतकालीन छतरियों को देखते ही रह गए। निर्माण शिल्प और देवीय चित्रों की कलाकारी ने उन्हें ऐसा मोहा कि दोनों ने अकेले में यहां काफी वक्त बिताया।
देखना पड़ा नीचा
शूटिंग रात करीब डेढ़ बजे तक हुई। इन सितारों का दीदार करने के चक्कर में कोटा विश्वविद्यालय और यूआईटी के अधिकारियों की खासी फजीहत हुई।
शूटिंग के लिए रासा आया प्राचीन सौन्दर्य
शशांक खेतान ने तीसरे दिन अपनी फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनियां की शूटिंग के लिए कोटा की रियासतकालीन विरासतों को चुना। फिल्म में दुल्हनिया बनी आलिया भट्ट और दुल्हा बनने की कोशिश में जुटे बद्रीनाथ की मुलाकात क्षारबाग की छतरियों के बीच हुई। शूटिंग के दौरान दोनों कलाकार खासे गंभीर दिखाई दिए और बेहद कम रीटेक में उन्होंने अपने शॉट्स पूरे किए।
आलिया और वरुण ने छतरियों में ली सेल्फी
धर्मा प्रोडक्शन का पूरा क्रू क्षारबाग की खूबसूरती से खासा प्रभावित दिखा। शूटिंग के बीच-बीच में आलिया और वरुण के साथ क्रू मेम्बर्स भी छतरियों की निर्माण कला की बारीकियां देखने में जुटे रहे। सभी ने छतरियों के बीच खूब फोटोग्राफी कराई। आलिया और वरुण ने भी चार छतरियों पर सेल्फी ली
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
