14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather…दिन-रात के तापमान में मात्र 3 डिग्री का अंतर

अलाव जलाकर सर्दी से बचने का किया जतन, पांचवें दिन भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Weather...दिन-रात के तापमान में मात्र 3 डिग्री का अंतर

Rajasthan Weather...दिन-रात के तापमान में मात्र 3 डिग्री का अंतर

कोटा. हाड़ौती अंचल में शुक्रवार को भी सीवियर कोल्ड डे रहा। कोटा शहर में पांचवें दिन भी घना कोहरा व बादल छाए रहे। शीतलहर चलने से लोग कांप उठे। कड़ाके की सर्दी के चलते अलाव व हीटर ही सहारा बने हुए हैं। घने कोहरे के कारण चालकाें को वाहनों में सफर करने में परेशानी हुई। मात्र 200 मीटर ही दृष्यता थी। दिन-रात के पारे में मात्र 3 डिग्री का अंतर होने के कारण लोग दिनभर ठिठुरते नजर आए। बुजुर्ग व बच्चे घरों में दुबकने को मजबूर हैं। शाम ढलने के बाद शीतलहर के चलते गलन का असर बढ़ गया। बाजारों व दफ्तरों से कामकाज निपटाकर लोग जल्द घरों पर पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 13.5 व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 5 किमी प्रति घंटे की रही।

कल से नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार 7 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से उदयपुर, कोटा संभाग में हल्की बारिश, 8-9 जनवरी को जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर संभाग में बारिश होने की संभावना है।

झालावाड़ में सर्दी का सितम जारी
झालावाड़ जिले में सर्दी का सितम जारी है। सुबह कोहरे के बाद दिनभर चली सर्द हवा से जनजीवन प्रभावित है। बाजार में लोगों की संख्या काफी कम हो गई है। दिनभर धूप नहीं निकलने और सर्द हवा चलने से गलन बरकरार है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बूंदी जिले में कोहरा व शीतलहर जारी रही। सुबह से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। लोग दिनभर ठिठुरते रहे। दोपहर बाद सर्द हवा शूल की भांति चुभती रही। गलन बढ़ने से लोग अलाव जलाकर तापते नजर आए। अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बारां जिले में भी घना कोहर व शीतलहर जारी रही।