
जिला कलक्टर होटल फेडरेशन के संभाग अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी को सम्मानित करते हुए
जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग की ओर से 21 व 22 फरवरी को आयोजित कोटा महोत्सव की भव्य सफलता के बाद जिला कलेक्टर पियूषसामरिया के मुख्य आतिथ्य में कोटा महोत्सव के आयोजन में भागीदारी निभाने वाले सभी प्रशासनिक अधिकारियों व्यापारिक औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों को एक समारोह में प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग कृष्णा शुक्ला ने बताया कि यह आयोजन सियाम ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस आयोजन में कोटा व्यापार महासंघ होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन, कोटा ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन, कोटा मोटर व्हीकल डीलर्स एसोसियेशन, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन सहित 70 से अधिक संस्थाओं को अपनी भरपूर भागीदारी निभाने पर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से हमने हमारी संस्कृति समृद्धि और हमारी स्थानीय प्रतिभाओं के कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए उनकी भागीदारी रखी, जिससे उन्हें प्रोत्साहन मिला साथ ही हाड़ोती के पर्यटन विकास को लेकर चल रही मुहिम को भी इसे बल मिलेगा। इस अवसर पर होटल फेडरेशन के संभाग अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी एवं महासचिव संदीप पाडिया ने बताया कि कोटा महोत्सव के बाद हम हाड़ोती को पर्यटन के मानचित्र पर निरंतर आगे की ओर ले जा रहे हैं। कार्यक्रम में जिला कलक्टर ने अशोक माहेश्वरी को विशेष प्रशंसा पत्र दिया। कोटा महोत्सव का शानदार आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कोटा पर्यटन सिटी बनेगा और देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
Updated on:
27 Feb 2026 07:43 pm
Published on:
27 Feb 2026 07:43 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
