
Good News: पश्चिम मध्य रेलवे को कोटा रेल मंडल की ओर से कोटा से उज्जैन तक नमो भारत रैपिड ट्रेन के संचालन के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। इसके अलावा रेलवे बजट में देश में नए वित्तीय वर्ष में मिलनी वाली 50 नमो भारत, 100 अमृत भारत और 200 वंदे भारत ट्रेनों के संचालन से कोटा को भी लाभ होगा।
राजस्थान से मध्यप्रदेश की कनेक्टिविटी बढ़ाने और कोटा को सीधे महाकाल की नगरी उज्जैन से जोड़ने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने नमो भारत रैपिड ट्रेन के संचालन की मांग की है। इस रूट पर लोगों की ओर से कोटा से ट्रेन संचालन की लंबे समय से मांग की जा रही थी। ऐसे में नमो भारत रैपिड ट्रेन इस मार्ग के मापदंडों के हिसाब से सबसे उचित है।
केन्द्रीय बजट के अनुसार आगामी वित्तीय वर्ष में देश में 50 नमो भारत, 100 अमृत भारत और 200 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जाना है। ऐसे में कोटा समेत इसके रेल मंडल के स्टेशनों को भी इसका लाभ मिलेगा। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, नमो भारत ट्रेन और अमृत भारत ट्रेनों के अलॉटमेंट से कोटा को भी इसका लाभ मिलेगा।
कोटा के अपर मंडल रेल प्रबंधक ललित कुमार धुरंधर ने बताया कि नमो भारत रैपिड रेल 100 से 250 किमी के बीच दो बड़े शहरों के बीच संचालित की जाती है। ट्रेन की क्षमता करीब 3,100 यात्रियों की है। इसमें से 1,100 यात्रियों को ले जाने और करीब 2,000 यात्री खड़े होकर सफर कर पाएंगे। मेट्रो ट्रेन जैसी सुविधा वाली ट्रेन में सीटिंग काफी बेहतर है। इसमें ट्रेन में खड़ेे रहने वाले यात्रियों के लिए सुविधाओं के साथ अत्याधुनिक सेंसर, स्मोक सेंसर, एलईडी लाइटिंग, ऑटोमैटिक स्लाडिंग गेट, टॉकबैक सिस्टम के जरिए डिब्बों में यात्रियों से सीधे लोको पायलट से बात करने की सुविधा, मोबाइल और लेपटॉप चार्जर, सीसीटीवी कैमरे और आधुनिक इंटीरियर की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
एडीआरएम ने बताया कि रामगंजमंडी-भोपाल रेल लाइन पर राजस्थान की सीमा तक का काम पूरा हो चुका है। रेल लाइन के निरीक्षण के लिए मुय संरक्षा आयुक्त का दौरा फरवरी के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। इस सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें रामगंजमंडी से खिलचीपुर तक रेलवे लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। इस रेलवे लाइन पर कोटा से घाटोली तक ट्रेन का संचालन पिछले महीने ही शुरू किया गया है।
Updated on:
6 Feb 2025, 8:21 AM IST
Published on:
6 Feb 2025, 7:57 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.