शूटिंग वालीबॉल प्रतियोगिता 27 से
राधा कृष्ण वालीबॉल स्पोट्र्स क्लब की ओर से दो दिवसीय शूटिंग वालीबॉल प्रतियोगिता 27 व 28 जनवरी को होगी। क्लब संरक्षक विनोद बारावसिया एवं अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि ने बताया कि मैच डायरेक्ट शूटिंग बॉल प्रतियोगिता के आधार पर होंगे।
प्रतियोगिता में इंदौर, प्रतापगढ़, रतलाम, हरियाणा, श्यामगढ़, आलोट, जयपुर, दुगारी, बूंदी, देवली माझी, हिंडौन सिटी, बारां, सांगोद, उज्जैन व कोटा सहित कई टीमों के खिलाड़ी भाग लेंगे। सभी मैच साबरमती कॉलोनी स्थित क्लब पर आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11 हजार, द्वितीय 5100, तृतीय पुरस्कार 3100 इसके साथ ही बेस्ट प्लेयर व बेस्ट नेटर पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
शूटिंग बॉल में बोरखेड़ा क्लब विजेता
प्रथम शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में विजेता का खिताब बोरखेड़ा क्लब ने जीता, वहीं फेज अकादमी उपविजेता रही। बेस्ट खिलाड़ी का खिताब आरिफ खान ने प्र्राप्त किया। क्लब सचिव शाहिद खान ने बताया कि यह प्रथम आमंत्रित प्रतियोगिता थी, जिसमें आठ टीमों ने
भाग लिया।