1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोच समझ कर बैठे कोटा की सिटी बस में, एक महिला के लिए जानलेवा बनी सिटी बस

कोटा. कोटावासियों की सुविधा के लिए चलाई गई कोटा की सिटी बस महावीर नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक महिला के लिए जानलेवा साबित हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 9 Mar 2018, 10:54 AM IST

City Bus Kota

कोटा.

कोटावासियों की सुविधा के लिए चलाई गई कोटा की सिटी बस महावीर नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक महिला के लिए जानलेवा साबित हो गई। बस से उतरते वक्त चालक ने बस रोकी उससे महिला उतर ही रही थी कि चालक ने तेज गति से बस दौड़ा दी और महिला अपना संतुलन खौ बैठी और बस से गिर गई जिससे उसे चोट आई। जिसे फिर अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तौड़ दिया जिसका गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Read More: 11 मार्च को नामी डॉक्टर देंगे मरीजों को निशुल्क चिकित्सा सेवाएं

थानाधिकारी ताराचंद ने बताया कि डाबी निवासी प्रेमराज मीणा (60) ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह उनकी पत्नी गुड्डी बाई (50) के साथ किसी काम से कोटा आए थे। बुधवार रात नयापुरा से सिटी बस में बैठकर मेडिकल कॉलेज की तरफ जा रहे थे। मेडिकल कॉलेज आने पर उन्होंने चालक को बस रोकने के लिए कहा। चालक ने बस रोक दी। बस से नीचे उतरने के दौरान चालक ने बस तेज गति से चला दी। इससे उनकी पत्नी का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गई। उनके सिर पर चोट लग गई।
इसके बाद भी चालक बस को भगाकर ले गया।

उधर, घायल महिला को परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर गए, वहां से निजी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया दिया था। जहां गुरुवार सुबह प्रेमराज की रिपोर्ट पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Read More: Woman's Day Special: महिला 10 दिन पीहर से न आये तो हो जाते हैं लड़ाई-झगड़े, तब पता चलता है उनका महत्व

इधर, जिस समय हादसा हुआ, उस समय मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने भी बस चालक का पीछा कर उसे पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन वह तेज गति से भगा ले गया और लोगों के हाथ नहीं आया।