यह क्षेत्र होंगे लाभान्वित
योजना से रानपुर, लखावा आवासीय योजना, राजीव नगर, इन्द्रप्रस्थ एरिया, कृषि उपज मंडी, अनंतपुरा क्षेत्र, प्रेमनगर, बंधा धर्मपुरा समेत अन्य कॉलोनियों के लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा। इन क्षेत्रों में अब तक 900 एमएम की आरयूआईडीपी से करीब 10 वर्ष पूर्व डाली गई पाइपलाइन से जलापूर्ति की जा रही है।