8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देर रात चाकू दिखाकर कर्मचारी व दुकानदार से मोबाइल और नकदी लूटी

बाइक पर आए चाकू दिखाए, बोले रुपए निकाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 4 Mar 2021, 11:48 PM IST

देर रात चाकू दिखाकर कर्मचारी व दुकानदार से मोबाइल और नकदी लूटी

देर रात चाकू दिखाकर कर्मचारी व दुकानदार से मोबाइल और नकदी लूटी

कोटा. छावनी रामचन्द्रपुरा पुलिया के पास थेगड़ा रोड पर गुरुवार देर रात तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने घर जा रहे एक दुकानदार और कर्मचारी से अलग अलग जगह पर चाकू दिखाकर मोबाइल व नकदी लूट ले गए। बदमाश ने पहले कर्मचारी को लूटा और उसकी मोटरसाइकिल की चाबी नाले में फेंक गए। बाद में आगे जाकर दुकानदार को निशाना बनाया। धाकडख़ेड़ी निवासी ललित कुमार रामपुरा में प्रवीण सोनी की ग्राफिक्स प्रिटिंग की दुकान पर काम करता है। वह रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर जा रहा था। छावनी रामचन्द्र पुलिया के पास बाइक रोक कर शौच कर रहा था, इसी दौरान एक बाइक पर तीन बदमाश आए और पुलिसिया अंदाज में धमकाते हुए कहा कि हेलमेट क्यों नहीं लगा रखा है? मास्क कहां है? युवक में कहा कि हेलमेट गाड़ी पर टंगा है, टॉयलेट के लिए रुका हूं। मार्ग पर अंधेरे का फायदा उठाते हुए एक बदमाश ने चाकू निकाला और धमकाते हुए ललित से मोबाइल छीन लिया और पर्स भी ले गए। पर्स में तीन सौ रुपए थे। बदमाशों ने उसकी बाइक की चाबी नाले में फेंक दी और भाग निकले। ललित ने एक राहगीर के मोबाइल से दुकान मालिक बल्लभबाड़ी निवासी प्रवीण सोनी को वारदात की जानकारी दी तो सोनी ने बताया कि उनके साथ ही कुछ देर पहले ऐसी ही वारदात हो गई।

बाइक पर आए चाकू दिखाए, बोले रुपए निकाल

सोनी ने बताया कि रात करीब 11 बजे वे सेवन वंडर रोड से जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और बाइक रुकवाई। बाइक रोकते ही एक युवक ने चाकू दिखाया और धमकाया कि जितने रुपए हैं निकाल नहीं तो जान से मार देंगे। इस पर सोनी बाइक छोड़कर पैदल भागकर सेवन वण्डर गेट के सामने ठेले वालों के पास चला गया। यह देख बदमाश भाग गए। बाद में फरियादी बल्लभबाड़ी चौकी पर रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचा। उधर, ललित ने उद्योग नगर थाने में रिपोर्ट दी।