8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

कोटा में फिर से उठा हाईकोर्ट बैंच का मुद्दा, वकीलों ने की हड़ताल, रैली निकाल किया प्रदर्शन

हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर तीसरे शनिवार को अभिभाषक परिषद की ओर से न्यायिक कार्य पूरी तरह से स्थगित रखा गया।

Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

May 19, 2018

कोटा . हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर तीसरे शनिवार को अभिभाषक परिषद की ओर से न्यायिक कार्य पूरी तरह से स्थगित रखा गया। इस दौरान वकीलों ने अदालत परिसर से कलेक्ट्री चौराहे तक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। अभिभाषक परिषद के पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद कुशवाहा वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश शर्मा और महासचिव जितेंद्र पाठक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वकील मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी।

 

Read more: खुलासा: विधायक राजावत ने जिस काम के लिए यूआईटी अधिकारियों को लताड़ा, उसी में निकला फर्जीवाड़ा


हाईकोर्ट बेंच खोलने की मांग का समर्थन करते हुए अदालत से कलेक्ट्री चौराहे तक रैली निकाली। यहां करीब 10 मिनट तक उन्होंने मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी वकील कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे और यहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

 

Read More: कांग्रेस नेता ने ऐसा क्यों कहा कि भाजपा घोंट रही लोकतंत्र का गला….


परिषद के महासचिव जितेंद्र पाठक ने बताया कि कोटा में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वर्ष 2003 से आंदोलन किया जा रहा है। इसी शृंखला में एक बार फिर से जनआंदोलन का रूप बनाया।

 

उदयपुर और जोधपुर के वकीलों द्वारा हाईकोर्ट की बेंच की मांग करने पर मुख्यमंत्री और मंत्री उनका सहयोग कर रहे हैं जबकि कोटा के स्थानीय जनप्रतिनिधि उनका इस मांग में समर्थन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मांग के समर्थन में 29 मई को जनप्रतिनिधि और सब संगठनों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगामी रणनीति तय की जाएगी।

 

कोटा में इमानुअल संस्थान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 79 बच्चों कराया आजाद, हॉस्टल संचालकों ने रातों-रात गायब किए 621 बच्चे

परेशान हुए पक्षकार
इधर, शनिवार को जिन मामलों में सुनवाई होनी थी। उनके पक्षकार दूरदराज के गांवों से अदालत पहुंचे। लेकिन यहां हड़ताल होने से वकील पैरवी करने नहीं गए। इस कारण से पक्षकारों को आगामी पेशी लेकर ही लौटना पड़ा।