कोटा . ट्रेंचिंग ग्राउंड के चलते नान्ता से लेकर कुन्हाड़ी तक का इलाका गैस चेंबर में तब्दील हो चुका है। हवा में घुल कर सांसों में दाखिल हो रहे कूड़े के जहरीले कण फेफड़ों का दम घोंट रहे हैं। जबकि क्लोराइड, केल्सियम, टीडीएस और हद पार कर चुकी पानी की लवणता लोगों के दिल और गुर्दों को खराब कर देगी। 16 साल से इंसानी जिंदगियों से खेल रहे आला अफसर अब बॉयोलॉजिकल पार्क में वन्य जीवों को बसाकर उन्हें भी बेमौत मारने की तैयारी में जुटे हैं।