12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झूलों के किरायों की मनमानी वसूली पर ताला ,बच्चो के मनोरजन पर लगा ब्रेक

ज्यादा वसूली पर चम्बल गार्डन के एम्यूजमेंट जोन के झूलों पर लगाया ताला

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Nov 11, 2019

झूलों के किरायों की मनमानी वसूली पर ताला ,बच्चो के मनोरजन पर लगा ब्रेक

झूलों के किरायों की मनमानी वसूली पर ताला ,बच्चो के मनोरजन पर लगा ब्रेक

कोटा. चम्बल गार्डन में प्रकाश एम्यूजमेंट की ओर से संचालित झूलों की निर्धारित टिकट से अधिक वसूली के मामले में सोमवार को निगम प्रशासन ने एम्यूजमेंट जोन को सीज कर दिया है। झूलों को आगामी आदेश तक तत्काल बंद करवा दिया है।
राजस्थान पत्रिका ने शनिवार के अंक में बिना अनुमति के झूलों के टिकटों की 5 से 30 रुपए की दर बढ़ाने का मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

इस पर राजस्व समिति के अध्यक्ष महेश गौतम लल्ली ने विरोध भी जताया था। लेकिन अवकाश आने के कारण कार्रवाई नहीं हो पाई थी। सोमवार को राजस्व समिति के अध्यक्ष महेश गौतम लल्ली, सदस्य देवेन्द्र चौधरी, दिलीप पाठक, मीना प्रजापति, जगदीश मोहिल, दीनदयाल चौबदार, महेश गौतम सोनू आदि ने आयुक्त वासुदेव मालावत से भेंटकर राजस्व समिति के प्रस्ताव के बिना ज्यादा किराया वसूल करने पर आपत्ति जताई और तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।

सुबह प्रतिपक्ष नेता अनिल सुवालका ने भी कांग्रेस पार्षदों के साथ आयुक्त से मुलाकात कर झूलों के किरायों की मनमानी वसूली कड़ी आपत्ति जताई। प्रतिपक्ष नेता ने कहा कि चम्बल गार्डन में बच्चे मनोरंजन के लिए घूमने आते हैं। इसलिए किराया नहीं बढ़ाने देंगे। इसके बाद शाम को आयुक्त के निर्देश पर राजस्व अधिकारी रिंकल गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंची और प्रकाश एम्यूजमेंट के झूले को बंद कर दिया है।


शर्तों के उल्लंघ का दोषी माना

आयुक्त की ओर से प्रकाश एम्यूजमेंट के प्रबंधक को दिए नोटिस में निगम की बिना स्वीकृति के ही दरों में बढ़ोतरी करने को अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन माना है। अत: संविदा शर्तों के उल्लंघन के कारण झूलों का संचालन आगामी आदेश तक तत्काल बंद करवाया जाता है। तीन दिन में कारण स्पष्ट करने को है।