5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Elections -2019 : चुनाव जीतने के लिए सांसद बिरला ने दिया यह मंत्र…

भाजपा कार्यकर्ताओं व शक्ति केन्द्र प्रभारियों की बैठक ली...
less than 1 minute read
Google source verification
MP Om Birla

सांसद ओम बिरला

सुल्तानपुर. सांसद ओम बिरला ने बुधवार को नापाहेड़ा रोड स्थित एक फार्म हाउस पर भाजपा कार्यकर्ताओं व शक्ति केन्द्र प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। सांसद बिरला ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के झूठे वादों से आमजन को अवगत कराने को कहा और मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम पर जोर दिया। इस दौरान पूर्व उपप्रधान महेन्द्र शर्मा, जिला परिषद सदस्य प्रेम गोचर, पूर्व सरपंच सतपाल सिंह मान, पूर्व उपजिला प्रमुख संतोष खंडेलवाल, निसार देशवाली, व्यापार महासंघ अध्यक्ष नरेश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read more : Big news : सरसों पर चढ़ा चुनाव का 'साया', रजिस्ट्रेशन के सरकारी सिस्टम का फूला दम ....

इधर, इटावा में बिरला ने कहा कि किसी भी चुनाव को जीतने से पहले बूथ जीतना व उसे मजबूत करना जरुरी है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता चाहे वह किसी भी बड़े पद पर हो सबसे पहले अपने बूथ को मजबूत करें। बूथ को मजबूत करने के लिए हर बूथ पर 10 से अधिक कार्यकर्ताओं को जोडें। बिरला बुधवार को बुधवार को यहां लोकसभा चुनाव की तैयारी के सिलसिले में अखाडा बालाजी मंदिर पर आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। बैठक में उन्होंने 30 मार्च तक बूथ, मण्डल व जिला स्तर पर किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प लिया।