8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा अध्यक्ष ने कोटा में हॉकी में आजमाया हाथ, किया गोल

कार्यक्रम में मेजर ध्यानचंद के को याद करते हुए बिरला ने कहा कि उनका हॉकी को विश्व में लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

less than 1 minute read
Google source verification
pic_6.jpg

कोटा. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर आए। यहां श्रीराम रेयंस खेल मैदान पर आयोजित संग्राम सिंह स्मृति राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भी हॉकी खेली और खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर बिरला ने कहा कि हार-जीत चलती रहती है, लेकिन खेल हमारे जीवन में जो अनुशासन, समर्पण, संस्कारों की भावना उत्पन्न करते हैं, वह सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में मेजर ध्यानचंद के को याद करते हुए बिरला ने कहा कि उनका हॉकी को विश्व में लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरकार भी खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने तथा देश के आमजन को स्वस्थ रहने को प्रेरित कर रही है। लोकसभा अध्यक्ष बिरला कार्यक्रम खिलाडिय़ों को देख खिलाड़ी बन गए। वे मैदान में उतरे और हॉकी पर हाथ आजमाया। यह देख ओलंपियन अशोक कुमार भी गोल की पर की भूमिका में आ गए। लोकसभा अध्यक्ष बिरला की पहली दो हिट तो उन्होंने रोक ली, लेकिन तीसरी हिट में बिरला गोल करने में कामयाब हो गए।