9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपनों से मिलने बाढ़ के पानी में चले लोकसभा अध्यक्ष

सांगोद व केशवरायपाटन क्षेत्र का दौरा करने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण हाड़ौती में भारी नुकसान हुआ है। अधिकांश इलाकों में फसलें खराब हो चुकी है। बड़ी संख्या में कच्चे घर गिरे हैं। इससे किसान, व्यापारी, उद्यमी सहित हर वर्ग को नुकसान पहुंचा है।
less than 1 minute read
Google source verification
लोकसभा अध्यक्ष का दौरा,लोकसभा अध्यक्ष का दौरा,लोकसभा अध्यक्ष का दौरा

सांगोद में पानी में पैदल चलकर लोगों का हाल जानते हुए लोकसभा अध्यक्ष।,सांगोद में नाव में बैठकर हालात का जायजा लेते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला।,सांगोद क्षेत्र में हवाई सर्वेक्षण करते हुए लोकसभा अध्यक्ष।

कोटा. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान सांगोद क्षेत्र में कमर तक के पानी में चलते हुए प्रभावितों तक पहुंचे। आमजन को हुई क्षति की पीड़ा लोकसभा अध्यक्ष बिरला के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। सबसे पहले हैलीकॉप्टर में बैठकर सांगोद व खानपुर क्षेत्र का करीब 20 मिनट तक हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद एनटीपीसी अंता स्थित हैलीपेड पर उतर कर वे सडक़ मार्ग से सांगोद गए। सांगोद में गांधी चौक तथा आसपास के क्षेत्र का नाव में बैठकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घर में फंसे लोगों तथा व्यवसायियों से बात करके नुकसान का जायजा लिया। जहां पर नाव नहीं जा पा रही थी, वहां बिरला नाव से उतर कर कमर तक के पानी में चलते हुए प्रभावित लोगों तक पहुंचे और उनकी कुशलक्षेम जानी।

हमारा तो कुछ नहीं बचा
जलस्तर बढऩे से हुए नुकसान का जायजा लेने के दौरान लोगों ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला को बताया कि पानी इतना बढ़ सकता है इसका कभी अंदाजा नहीं था। घर और दुकानों में पानी भरने से हुए नुकसान ने उन्हें बर्बाद कर दिया है। स्टेशनरी व्यापारी गोविंद सिंह ने दुकान में गल चुकी किताबें और कॉपियां बाहर फेंकते हुए कहा कि देखते ही देखते सबकुछ तबाह हो गया। वहां खाद के एक व्यापारी ने बताया कि दुकान में रखी यूरिया की बोरियां पानी में मिल गईं।

लोकसभा अध्यक्ष ने दु:ख बांटा, राहत कार्य तेजी से शुरू कराया

लोगों के लिए भोजन का इंतजाम
लोकसभा अध्यक्ष बिरला सांगोद में पानी भरने के कारण हुए नुकसान पर दिल्ली से ही नजर रखे हुए थे। उन्होंने सांगोद पहुंचने से पहले ही भाजपा नेता हीरालाल नागर से कहकर जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करवा दी थी।