24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जलाए दीप ,घरों में गूंजे नारे,लॉकडाउन में ऐसे मनाई भगवान परशुराम की जयंती

parshuram jayanti ब्राह्मण समाज ने सेवा कार्य के साथ घर पर मनाया भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Apr 25, 2020

जलाए दीप ,घरों में गूंजे नारे,लॉकडाउन में ऐसे मनाई भगवान परशुराम की जयंती

जलाए दीप ,घरों में गूंजे नारे,लॉकडाउन में ऐसे मनाई भगवान परशुराम की जयंती

कोटा . देश में फैली कोरोना महामारी से लॉकडाउन के कारण ब्राह्मण कल्याण परिषद के सभी पदाधिकारियों ने ऑनलाइन मीटिंग कर यह निर्णय लिया था कि प्रत्येक ब्राह्मण परिवार 25 अप्रेल को भगवान परशुराम जयंती अपने स्व निवास पर पूजा अर्चना के साथ मनाएगा।


ब्राह्मण कल्याण परिषद के संयोजक अनिल तिवारी व शहर अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित ने बताया कि ब्राह्मण परिवारो ने अपने निवास पर पुरुष वर्ग भगवा वस्त्र पहनकर व मातृशक्ति पीले वस्त्र पहनकर सपरिवार सांय भगवान परशुराम जी की आरती व फरसे का शस्त्र पूजन किया। और साथ ही पांच दीपक सरसों के तेल के और पांच दीपक घी के जलाकर कर शंखनाद कर भगवान परशुराम की आरती की। और भगवान की स्तुति के साथ मंत्रोचार किया।


ब्राह्मण कल्याण परिषद के शहर अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, उपाध्यक्ष पंकज शर्मा ने जरूरतमंद विप्र परिवारों को सुखी खाद्य सामग्री भेंट कर भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी।

ब्राह्मण बंधुओं ने घर के आस-पास जरूरतमंद 2 परिवार को भोजन कराया।
बेजुबान पक्षियों के लिए महिला उपाध्यक्ष शीला तिवारी ,राजेश तिवारी ,प्रीति तिवारी, जागृति ,खुशी ने परिंडे बांध कर परिवार जनों को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी। उपाध्यक्ष पंकज शर्मा ने जानवरों को चारा पानी की व्यवस्था कर सेवा का कार्य किया।

इस अवसर पर ब्राह्मण कल्याण परिषद अनिल तिवारी प्रदेश ,अध्यक्ष सीताराम शर्मा, संभाग अध्यक्ष बृजराज गौतम, शहर अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, संभागीय महिला अध्यक्ष डॉ शीला तिवारी, कोटा शहर महिला अध्यक्ष रिंकू शर्मा, प्रदेश महामंत्री बृजेश कांत शर्मा, जिला प्रभारी दिनेश शर्मा, प्रमुख महामंत्री डॉ मनोज शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा ,मनोज शर्मा,हर्षित गौत्तम,समाज सेवक अरुण भार्गव,डॉ जगदीश शर्मा,प पुरषोत्तम पंचोली ने अपने घर पर भगवान परशुराम की आरती कर भगवान परशुराम से विश्वव्यापी कोरोना महामारी के विनाश, सभी को स्वस्थ रखने , विश्व शांति और विश्व जन कल्याण की कामना के साथ भगवान परशुराम की मंत्र उच्चारण के साथ स्तुति की।

ब्राह्मण कल्याण परिषद के पदाधिकारी घनश्याम पाठक,चेतन पांडेय,अशोक मिश्रा,वैभव गौत्तम, एड आशीष भारद्वाज,प्रदीप शर्मा,भरत शर्मा, ब्रजेश आसोफ़ा,
श्याम शर्मा, नलिन शर्मा, अनिल शर्मा, नवल शर्मा, उमाकांत शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, पंकज शर्मा,ईशु दुबे,जगदीश शर्मा मनोज गौत्तम, मंडल अध्यक्ष सतीश शर्मा ,नवल शर्मा ,पंडित राम बाबू शर्मा, अजय गोड़, सार्थक शर्मा,उमेश गौतम, प्रमोद जोशी, चंदन शर्मा, प.बुद्धि प्रकाश तिवारी, पंडित राजकुमार संतोषी,अंशुल तिवारी, पंडित रोहित गौतम, मामा बृजवासी,हेमेंद्र शर्मा,

अजय शर्मा,चेतनशर्मा,अमित शर्मा,सहदेव शर्मा आदि पदाधिकारियों ने अपने घर पर भगवान परशुराम की आरती कर भगवान परशुराम से विश्व शांति और विश्व जन कल्याण की कामना के साथ भगवान परशुराम की मंत्र उच्चारण के साथ स्तुति की।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग