24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निकाय लॉटरी खुली लेकिन दिग्गज नेताओ की नजर जयपुर ,बड़े नेता महापौर की लॉटरी का कर रहे इंतजार

nagar nigam election जानिए आपके वार्ड में किस वर्ग का पार्षद

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Sep 18, 2019

लॉटरी खुली लेकिन दिग्गज नेताओ की नजर जयपुर ,बड़े नेता महापौर की लॉटरी का कर रहे इंतजार

लॉटरी खुली लेकिन दिग्गज नेताओ की नजर जयपुर ,बड़े नेता महापौर की लॉटरी का कर रहे इंतजार

कोटा. नगर निगम कोटा एवं नगर पालिका कैथून व सांगोद के आम चुनाव के लिए वार्डों के वर्गवार आरक्षण की लॉटरी बुधवार दोपहर 12 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्तानन्द अग्रवाल की अध्यक्षता में टैगोर हॉल में निकाली गई ।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा, कहा लोगों के पुनर्वास के लिए युद्धस्तर पर करें कार्य


राजनीति दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लॉटरी प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा। इसमें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अतिरिक्त कलक्टर शहर, संबंधित नगरपालिका क्षेत्रों के उपखण्ड अधिकारी एवं स्थानीय निकायों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहेंगे। निगम में इस बार 100 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इसमें भी अलग-अलग वर्ग की लॉटरी निकाली जाएगी। मौजूदा बोर्ड में 65 वार्ड हैं।


महापौर के लिए बाद में
कोटा नगर निगम समेत अन्य निगमों में महापौर के आरक्षण वर्ग की लॉटरी बाद में जयपुुर में निकाली जाएगी। इसी माह में लॉटरी निकाली जानी प्रस्तावित है। इस बार महापौर का चुनाव सीधे होगा। यानी जनता सीधे महापौर को चुनेगी।

ये है वार्ड गणित
कुल वार्ड
100
अनुसूचित जाति
12 पुरुष, 6 महिला
अनुसूचित जन जाति
3 पुरुष, 2 महिला
अन्य पिछड़ा वर्ग
14 पुरुष, 7 महिला
सामान्य वर्ग
38 पुरुष, 18 महिला

यह रहेगी स्थिति

कोटा नगर निगम के कुल 100 वार्ड की लॉटरी पूरी

एससी के लिए रिजर्व 2, 8, 11, 13, 29, 31, 33, 34, 35, 39, 40, 59, 64, 91 व 92

एससी महिला के लिए रिजर्व वार्ड 2, 10, 30, 34, 79 व 91

एसटी के लिए रिजर्व वार्ड 5, 7 व 77

एसटी महिला के लिए रिजर्व वार्ड 1 व 6

ओबीसी वार्ड 14, 22, 24, 49, 55, 63, 65, 68, 72, 73, 83, 93, 96 व 98

ओबीसी महिला वार्ड 32, 51, 53, 54, 62, 85 व 90

जनरल महिला 4, 9, 15, 16, 21, 23, 28, 42, 47, 52, 57, 58, 69, 70, 74, 78, 88, 89,

जनरल 3, 12, 17, 18, 19, 20, 25, 26, 27, 32, 36, 37, 38, 41, 43, 44, 45, 46, 48, 50, 56, 60, 61, 66, 67, 71, 75, 76, 80, 81, 82, 84, 86, 87, 93, 94, 95, 97, 99 व 100

कैथून नगर पालिका कोटा

कुल वार्ड 25

एससी वार्ड 1

एससी महिला वार्ड 21

ओबीसी वार्ड 4, 11 और 20

ओबीसी महिला वार्ड 3 और 24

जनरल महिला 5, 6, 8, 10, 14 और 18,

जनरल 2, 7, 9, 12, 13, 15, 16, 17, 19, 22, 23 और 25

सांगोद नगरपालिका सामान्य
वार्ड 3 जनरल महिला
वार्ड 25 महिला
वार्ड 2 महिला
वार्ड 8 महिला
वार्ड 13 महिला
सामान्य वर्ग