11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maha Shivratri News: ​शिव के दर्शन को मंदिरों में उमड़ा सैलाब, कहीं विवाह , कहीं निकाली ​शिव बारात

Maha Shivratri News: कोटा. महाशिवरात्रि मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने व्रत,पूजन व उपवास रखे। मंदिरों में भगवान शिव पार्वती विवाह की झांकी सजाई गई। शिव बारात निकाली गई। इस दौरान भगवान शिव के जयकारों से क्षेत्र गूंजते रहे। शिवपुरी धाम,गराडि़या, गेपरनाथ,कंसुआ,चारचोमा, नीलकंठ महादेव समेत शहर व आसपास के क्षेत्रों में िस्थत शिवालयों में दर्शनार्थियों का सैलाब उमड़ा।  

4 min read
Google source verification

कोटा

image

Hemant Sharma

Mar 02, 2022

mahashivratri mahotsav-2022

Maha Shivratri News: ​शिव के दर्शन को मंदिरों में उमड़ा सैलाब, कहीं विवाह , कहीं निकाली ​शिव बारात

Maha Shivratri News: कोटा. महाशिव रात्रि मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने व्रत,पूजन व उपवास रखे। मंदिरों में भगवान शिव पार्वती विवाह की झांकी सजाई गई। शिव बारात निकाली गई। इस दौरान भगवान शिव के जयकारों से क्षेत्र गूंजते रहे। शिवपुरी धाम,गराडि़या, गेपरनाथ,कंसुआ,चारचोमा, नीलकंठ महादेव समेत शहर व आसपास के क्षेत्रों में िस्थत शिवालयों में दर्शनार्थियों का सैलाब उमड़ा।

कावड़ लेकर कोई पैदल पहुंचा शिव के दर

कैथून क्षेत्र चारचौमा शिव मंदिर में दिनभर अभिषेक पूजन का दौर चला। आसपास के इलांकों से बड़ी तादात में लोग पहुंचे।कई लोग कावड़ लेकर पहुंचे व कावड़ के जल से भगवान शिव का अभिषेक किया। चारचौमा में सोरती पर मेले का आयोजन भी किया जा रहाहै। जहां लोगों ने खरीदारी का लुत्फ भी उठाया। परिसर में काफी संख्या में खाने-पीने,बच्चों के झूले समेत कई दुकानें लगी हुई थी।

एक साथ कई शिवलिंगों के पूजन का पुण्य

थेगड़ा में शिवपुरी धाम पर दिनभर श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही। कतारों में लगकर लोगोंने एक साथ 525 शिवलिंगों का अभिषेक व पूजन किया। संत सनातनपुरी के सान्निध्य में सुबह दर्शन खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया। रात तक दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। इससे पहले सोमवार रात को जागरण हुआ। गुरु गोरक्ष नाथ आश्रम,राणपुर पर महाशिवरात्रि मनाई। इस मौके पर गोरखनाथ,राम कुमार योगी की उपिस्थति में भगवान शिव का अभिषेक किया गया। धाम पर दिनभर श्रदधालुओं का मेला लगा रहा व क्षेत्र जयकारों से गूंजता रहा।

चांदी की पालकी में शिव के दर्शन

नीलकंठ महादेव मंदिर में भगवान शिव के चांदी की पालकी में दर्शन करवाए गए। मंदिर से हर वर्ष भगवान शिव की पालकी निकाली जाती है, लेकिन कोरोना के कारण गत वषोंर् से पालकी नहीं निकाली गई। इसके स्थान पर मंदिर परिसर में ही भगवान शिव के पालकी में दर्शन करवाए गए। एक ओर श्रद्धालु भगवान शिव की मनमोहक छटा के दर्शन करते रहे, दूसरी ओर से मंदिर में मंत्रों की गूंज के साथ,महारुद्राभिषेक चलता रहा। शाम को महाआरती
में मंदिर जयकारों से गूंज उठा।

लगे मेले

कंसुआं के कर्णेश्वर महादेव मंदिर में भी तड़के से ही महाशिवरात्रि की रौनक दिखी। मंदिर जयकारों से गूंजा। पुजारी श्याम गिरी के अनुसार दोपहर भगवान शिव की विशेष झांकी के दर्शन करवाए गए। सोमवार को देर रात तक भजनों की रसधार बही। तालाब की पाल िस्थत सत्येश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का विशेष शृंगार किया गया। दिनभर मंदिर जयकारों से गूंजायमान होता रहा।इस दौरान मंदिरों के आसपास कई दुकान दार जमा हो गए। लोगों ने इन पर खरीदारी की। मंदिर समिति के पदाधिकारियों के अनुसार बुधवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से जगत मंदिर पार्टी के भजन गायक भजनों की रसधार बहाएंगें।

पांच पहल अभिषेक

घोडा वाला सर्किल के पास टीलेश्वर महादेव मंदिर में देर रात तक अभिषेक का दौर चलता रहा। मंदिर समिति के राजेन्द्र अग्रवाल के अनुसार रात को टीलेश्वर संकीर्तन मंडल की ओर से भजनों का रस बरसा।अन्य मंदिरों मेें भी आयोजन हुए।...

परिणय बंधन में बंधे

जोगी पाड़ा श्रीपुरा में महाकालेश्वर मंदिर में महाकालेश्वर सेवा समिति की ओर से सर्वजातीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्थानों से आए़़ एक तुलसी विवाह व 10 जोड़े परिणय बंधन में बंधे। समिति की ओर से भरत शाक्यवाल ने बतायाकि सुबह निकासी निकाली गई। दूल्हा दुल्हन को शगुन के आभूषण के साथ गृहस्थी के लिए जरूरी उपहार भेंट किए। अध्यक्ष दीपक सेन व अन्य पदाधिकारी उपिस्थत रहे।

चंबल की कराईयों में हर हर महादेव

गेपरनाथ महादेव मंदिर में सैकड़ों की संख्यामें श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।चबल की कराईयां भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठी। देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथकापूजन कर सुख समृदि्ध की कामना की।गेपरनाथ महादेव सेवा समिति की ओर से आयोजित 44 वे महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत शाम को भगवान का महाशिवरात्रि अभिषेक किया गया। कार्यक्रम में विधायक मदन दिलावर भी शामिल हुए।

समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग ने बताया कि भजन संध्या का भी आयोजन किया गया जो देर रात्रि तक जारी रहा।तीन दिवसीय महोत्सव के समापन पर बुधवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति के ब्रजमोहन मधुकर , भंवरलाल खिंची , हरीश कुमार गर्ग व अन्य लोग उपिस्थत रहे।

गढ़ पैलेस में गोकर्णेश्वर महादेव मंदिर भगवान का दूल्हे रूप में शृंगार किया। मंदिर समिति की ओर से घनश्याम सोरल ने बताया कि सुबह अभिषेक किया गया। कराई के बालाजी मंदिर में चंबल में भगवान शिव की मनभावन झांकी के दर्शन करवाए गए। संत धीरेन्द्र गिरी के सान्निध्य में शाम को चंबल की आरती कर दीपदान किया गया।

चन्दसेल क्षेत्र में चन्द्रेश्वर मठ मे भगवान का अभिषेक पूजन किया गया। आयोजन कर्ताओंकी ओर से प्रेम शंकर योगी ने बताया कि मंदिर में कथा के समापन पर समाज सेवी अमित धारीवाल,पार्षद सुबोध मित्तल, मनोज सेनी समेत अन्य लोग उपिस्थत रहे।

शिव बारात व कलश यात्रा निकाली

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शिव बारात निकाली व शिव पार्वती विवाह किया।नए कोटा क्षेत्र में टीवीएस सर्किल से शिव बारात निकाली गई। इसमें लोगों की भीड़ उमड़ी। संतोषी नगर, बसंत बिहार, दादाबाड़ी छोटाचौराहा होते हुए भीतरिया कुंड पहुंची। आयोजन समिति अध्यक्ष संजू मीणा ने बताया कि ,बारात में आकर्षक झांकियां भजन मंडलिया, बैड शामिल रहे।संयोजक राहुल गोचर,हितेष सोनी व अन्य लोग उपिस्थत रहे।

खेड़ली फाटक स्थित नंदेश्वर महादेव मंदिर पर चौरसिया समाज की ओर से रजत जयंती महाशिवरात्रि महोत्सव पर कलश यात्रा निकाली। का आयोजन किया गया कलश यात्रा यह क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए आश्रम बालाजी पहुंची। कलश यात्रा में 151 महिलाओं ने कलश लिए। समाज के हरिओम चोरसिया ने बताया कि 25 महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इससे पहले भगवान शिव का पूजन किया गया।

शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा

दादाबाड़ी में निर्भय पार्क में शिवपरिवार की प्राणप्रतिष्ठा की गई।पार्षद रामबाबू सोनी ने बताया कि निर्भय पार्क महिला विकास समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम के तहत 21 पंडितों ने विधिवत रूप से पूजन-अर्चना की और शिव परिवार को विराजमान किया। इस मौके पर गोदावरी धाम के शैलेन्द्र भार्गव, संत लक्ष्मणदास, मूडिया स्थल के संत रामदास,विधायकसंदीप शर्मा, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष राजेश बिरला, राजेन्द्र राजावत समेत अन्य लोग उपिस्थत रहे।