गुरु वशिष्ठ प्राकट्य महोत्सव – शोभायात्रा मार्ग में गूंजे जयकारे
कोटा. सनाढ्य ब्राह्मण समाज कोटा महानगर की ओर से गुरु वशिष्ठ प्राकट्य महोत्सव पर बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का मुख्य मार्गों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केन्द्र विभिन्न झांकिया रही।