कोटा. आकेपुरम िस्थत मुनि सुव्रतनाथ दिगम्बर जैन त्रिकाल चौबीसी मंदिर में साध्वी विज्ञाश्री ने मंगल प्रवेश किया। साध्वी संघ के आगमन पर जगह जगह स्वागतद्वार लगाए।श्रद्धालुओं ने साध्वी का पाद प्रक्षालन कर आरती की। शोभायात्रा के रूप में मार्ग में कई जगहों पर साध्वी का स्वागत किया।
मंदिर में प्रवेश पर श्रद्धालुओं ने 108 कलशों से पद प्रक्षालन किया। इस मौके पर रंगोलियां भी सजाई गई। पाद प्रक्षालन चंद्रेश हरसौरा परिवार ने किया। शास्त्र भेंट पदमा महिला मंडल ने किया। इस मौके पर अजीतनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस भी मनाया गया।
साध्वी ने धर्मसभा में कहा कि संतोष व सदाचारी बनें। जो व्यक्ति संतुष्ट रहकर जीवन जीने की कला जानता है वही सुखी रहता है। इससे पहले साध्वी संघ सकतपुरा टोल नाके से विहार कर आरकेपुरम पहुंची। सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विमल जैन नांता, महामंत्री विनोद जैन टोरडी, मंदिर समिति के अध्यक्ष महावीर जैन महावीर जैन, महामंत्री पवन जैन, ज्ञानचंद जैन व राजवीर गंगवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
मंदिर समिति की ओर से पारस जैन ने बताया कि शाम को आनंद यात्रा का आयोजन किया गया। सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष विमल जैन नांता ने बताया कि साध्वी संघ के आगमन से समाज के लोगों में हर्ष की लहर है। अब 3 अप्रेल को महावीर जयंती समारोह साध्वी संघ के सान्निध्य में मनाया जाएगा।