कोटा. इटावा नगर में भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्र सेविका समिति नगर इटावा की बहिनों ने मंगलवार शाम 5 बजे बाद पथ संचलन निकाला। राष्ट्र सेविका समिति की गायत्री सोनी ने बताया कि नगर में मा वीरेन्द्र सिंह लोक कल्याण ट्रस्ट पर बहिनें एकत्रित हुई, जहां से भगवा ध्वज व घोष की ताल पर कदम मिलाते हुए पथ संचलन प्रारम्भ हुआ। यह विभिन्न मार्गों से होकर वापस मा वीरेंद्र सिंह लोक कल्याण ट्रस्ट पहुंचा। पथ संचलन पर ग्रामवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इटावा के इतिहास में यह पहला अवसर है जब सेविका समिति ने पथ संचलन निकाला।