5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

कोटा जिले में पुलिस की नई जाजम : सब इंस्पेक्टर के जिम्मे कोटा ग्रामीण के 17 व शहर के चार पुलिस थाने

पुलिस मुख्यालय ने कोटा रेंज में पुलिस बेडे में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है।

Google source verification

कोटा. पुलिस मुख्यालय ने कोटा रेंज में पुलिस बेडे में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। पहले पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को बदला गया। कोटा रेंज के आईजी प्रसन्न कुमार खमेसरा की जगह रवि दत्त गौड़ को लगाया तो इधर शहर पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी की जगह डॉ. अमृता दुहन को शहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर का भी तबादला कर दिया। उनकी जगह करण शर्मा को लगाया है। शहर एसपी अमृता दुहन ने पदभार संभालते ही कोटा शहर के सभी थानों के थानाधिकारी स्तर की जाजम बदल दी। वहीं कोटा ग्रामीण एसपी करण शर्मा ने बुधवार को पदभार संभाल लिया। लेकिन उनके ज्वाइन करने से पहले ही कोटा ग्रामीण के भी सभी थानाधिकारी बदल दिए गए। मंगलवार देर रात शहर एसपी व कोटा ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरुण माच्या द्वारा पुलिस थानाधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी गई थी।

उप निरीक्षकों के भरोसे कोटा ग्रामीण जिला

कोटा ग्रामीण में रामगंजमण्डी, कैथून, सांगोद, इटावा व सुल्तानपुर को छोडकऱ शेष 12 पुलिस थाने उप निरीक्षक संभालेंगे। 17 में से 5 पुलिस थानों में ही पुलिस निरीक्षक लगाएं हैं। वहीं कोटा शहर में भी पुलिस निरीक्षकों की कमी हैं। इस कारण चार थानों का जिम्मा उप निरीक्षकों को दिया गया है। किशोरपुरा, नांता, आरकेपुरम व महिला पुलिस थाना पुलिस उप निरीक्षकों को सौंपा है।

शहर में सीआई वासुदेव को लगाया मकबरा

सूत्रों के अनुसार शहर के जवाहर नगर थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक वासुदेव पर गाज गिरी है। जवाहर नगर थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से कोचिंंग छात्रों के लापता होने व आत्महत्या के मामले भी हुए हैं। वहीं इस थाना क्षेत्र में लूट और चोरी की वारदातें ज्यादा होती है। सूत्रों के मुताबिक शहर के मीडियाकर्मियों ने भी सीआई की शिकायतें उच्च स्तर पर की थी। वासुदेव की जगह

शहर के महिला थाना में महिला अधिकारी ही नहीं

शहर के एक मात्र माहिला थाने में काफी समय से महिला सीआई ही नहीं लगाई गई है। यहां अब बारां से उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह को थानाधिकारी लगाया है। जबकि शहर के जवाहर नगर में सुशीला विश्नोई, व कोतवाली थाने में ब्रजबाला को लगाया है।

कोटा शहर : इनको किया इधर से उधर

1 . जोधपुर आयुक्तालय से पुलिस निरीक्षक नरेश मीणा को दादाबाड़ी थानाधिकारी2. कोतवाली थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक राधारमण गुप्ता को गुमानपुरा थानाधिकारी

3. रानपुर थानाधिकारी उप निरीक्षक रामरूवरूप मीणा को किशोरपुरा थानाधिकारी4. एसीबी से पुलिस निरीक्षक सुशीला विश्नोई को जवाहर नगर थानाधिकारी

5. गुमानपुरा थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह को भीमगंजमण्डी थानाधिकारी6. कुन्हाड़ी थानाधिकारी उप निरीक्षक नवल किशोर शर्मा को नांता थानाधिकारी

7. महावीर नगर थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक रामलक्ष्मण को बोरखेड़ा थानाधिकारी8. झालावाड़ से पुलिस निरीक्षक रामकिशन गोदारा को नयापुरा थानाधिकारी

9. जयपुर आयुक्तालय से पुलिस निरीक्षक कमलेश कुमार को रेलवे कॉलोनी थानाधिकारी10. जयपुर आयुक्तालय से पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार को कैथूनीपोल थानाधिकारी

11. जवाहर नगर थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक वासुदेव को मकबरा थानाधिकारी12. अनन्तपुरा थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक ब्रजबाला को कोतवाली थानाधिकारी

13. बारां से उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह को महिला थानाधिकारी14. रेलवे कॉलोनी थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक अजीत बागडोलिया को महावीर नगर थानाधिकारी

15. नयापुरा थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक हरीश चौधरी को अनन्तपुरा थानाधिकारी16. झालावाड़ से उप निरीक्षक कोमल प्रसाद को आरकेपुरम थानाधिकारी

17. जयपुर आयुक्तालय से पुलिस निरीक्षक हीरालाल को रानपुर थानाधिकारी18. बोरखेड़ा थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र सिंह शेखावत को उद्योग नगर थानाधिकारी

19. कैथूनीपोल थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक सतीश चन्द को विज्ञान नगर थानाधिकारी20.बूंदी से पुलिस निरीक्षक अरविन्द कुमार को कुन्हाड़ी थानाधिकारी

21. पुलिस लाइन से पुलिस निरीक्षक हरिनारायण शर्मा को संचित निरीक्षक पुलिस लाइन

………………..

कोटा जिला ग्रामीण

1 . कैथून थानाधिकारी पुलिस निरीक्षण रामनारायण भवंरिया को रामगंजमण्डी थानाधिकारी2. कोटा शहर से पुलिस निरीक्षक हरलाल मीणा को को कैथून थानाधिकारी

3. झालावाड़ से पुलिस निरीक्षक भूरी ङ्क्षसह को सांगोद थानाधिकारी4. झालावाड़ से पुलिस निरीक्षक मांगे लाल यादव को इटावा थानाधिकारी

5. कोटा शहर से पुलिस निरीक्षक धनराज मीणा को सुल्तानपुर थानाधिकारी6. कोटा शहर से पुलिस उप निरीक्षक सुरेश शर्मा को सीमलिया थानाधिकारी

7. मण्डाना थानाधिकारी उप निरीक्षक श्यामाराम को कनवास थानाधिकारी8. बारां से उप निरीक्षक योगेश शर्मा को मोडक़ थानाधिकारी

9. कोटा ग्रामीण बपावरकला थानाधिकारी उप निरीक्षक अजय कुमार को मण्डाना थानाधिकारी10. झालावाड़ से उप निरीक्षक राजपाल सिंह को देवलीमांझी थानाधिकारी

11. बारां से उप निरीक्षक उत्तम सिंह को बपावरकलां थानाधिकारी12 कोटा जिला खातौली थानाधिकारी उप निरीक्षक मनसीराम को चेचट थानाधिकारी

13. कोटा जिला चेचट थानाधिकारी उप निरीक्षक बन्नालाल जाट को खौतौली थानाधिकारी14. पुलिस लाइन से उप निरीक्षक रणजीत सिंह को दीगोद थानाधिकारी

15. कोटा जिला कैथून थानाधिकारी उप निरीक्षक श्याम सुन्दर चौधरी को अयाना थानाधिकारी16. कोटा जिला सुल्तानपुर थानाधिकारी उप निरीक्षक संजय प्रसाद को बूंढादीत थानाधिकारी

17 . बूंदी से उप निरीक्षक महेश कुमार कारवाल को सुकेत थानाधिकारी