
चम्बल वाले शहर कोटा के कई क्षेत्रों दो दिन नहीं टपकेगा नल
कोटा.
सदानीरा चम्बल वाले शहर कोटा के विभिन्न क्षेत्रों में 26 व 27 नवम्बर को जलापूर्ति बंद रहेगी। गुरुवार सुबह 10 बजे से शुक्रवार शाम 7 बजे तक नल नहीं आएंगे। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिक विभाग नगर खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता सोमेश मेहरा ने बताया कि नगर विकास न्यास द्वारा गोबरिया बावड़ी सर्किल पर चल रहे अंडरपास निर्माण कार्य के कारण जलदाय विभाग की 900 एमएम मोटे व्यास की पाइपलाइन को शिफ्ट करने व इंटरकनेक्शन कार्य करने के कारण गुरुवार व शुक्रवार को जलापूर्ति बंद रखी जाएगी। शुक्रवार शाम की पारी में ही जलापूर्ति की जा सकेगी।
इन क्षेत्रों में नहीं मिलेगा पानी-
वीर सावरकर नगर, हरिओम नगर, रंगबाड़ी, रंगबाड़ी योजना, महावीर नगर प्रथम, महावीर नगर द्वितीय, महावीर नगर तृतीय, महावीर नगर विस्तार योजना, गोबरिया बावड़ी, अनंतपुरा, आईपीआईए रोड, रोड नम्बर 1 से रोड नंबर 7 तक समस्त क्षेत्र, प्रेम नगर प्रथम, द्वितीय व तृतीय, गोविंद नगर, कंसुआ, इंदिरा गांधी नगर, पावर हाउस क्षेत्र, वॉम्बे योजना, चंबल इंडस्ट्रीयल क्षेत्र, श्रीराम नगर, सूर्य नगर, प्रेम नगर अफोर्डेबल, चन्द्रशेखर आवासीय योजना, जेके कॉलोनी, सूरसागर, केशवपुरा, टीचर्स कॉलोनी, बसंत बिहार, गणेश तालाब, संतोषी नगर, बालाकुंड, श्याम नगर, हनुमान बस्ती, आरएसी कॉलोनी, रंग बिहार, कम्पीटीशन कॉलोनी इत्यादि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
READ MORE : राजस्थान: कोविड ने बिगाड़ी लहरों की सवारी
भर कर रख लें पानी
मेहरा ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि सुविधा की दृष्टि से जलापूर्ति बंद रखने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी भरकर रख लें। 26 को सुबह 10 बजे तक जलापूर्ति सुचारू रहेगी। बाद में नल बंद होंगे।
Published on:
24 Nov 2020 08:25 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
