4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इधर तीन लब्जों में रजामंदी से हुआ निकाह कुबूल, तो उधर सात फेरों से हुआ विवाह सम्पन्न, बंधे अटूट बंधन में

कोटा. छावनी क्षेत्र स्थित घेर वाले बाबा दरगाह परिसर में इज्तेमाई निकाह का आयोजन किया। लॉयंस क्लब भवन में सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 10 Dec 2017, 7:44 PM IST

निकाह

कोटा.

छावनी स्थित घेर वाले बाबा दरगाह परिसर में अब्बासी समाज इत्तेहाद वेलफेयर सोयायटी खाकसार समिति के तत्वावधान में समाज के इज्तेमाई निकाह का आयोजन किया गया। इसमें तीन लफ्जों में दुल्हन ने निकाह पर अपनी रजामंदी की मुहर लगा दी। दुल्हन ने निकाह कुबूल किया तो दोनों ही पक्षों की खुशियों में चार चांद लग गए। लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
सोसायटी की ओर से विभिन्न स्थानों से आए 25 जोड़ों के निकाह सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें कोटा के अलावा प्रदेश के अन्य शहरों व एमपी, यूपी व अन्य प्रदेशों से जोड़े आए। शहरकाजी अनवार अहमद ने निकाह के लिए खुतबा पढ़ा। शहरकाजी व नायब काजी जुबैर अहमद की मौजूदगी में 6 अन्य सह काजियों ने दूल्हा-दुल्हन को निकाह पढ़ाया। सोसायटी की ओर से नाममात्र का पंजीकरण शुल्क लिया गया। निकाह नि:शुल्क करवाया गया। दूल्हा-दुल्हन को घर गृहस्थी के लिए आवश्यक सामग्री भेंट की। घेर वाले बाबा दरगाह परिसर में अलसुबह से ही निकाह आयोजन की रौनक दिखने लगी थी।

Read More: प्रेम विवाह के बाद क्या हुआ ऐसा की पति ने लगाया फांसी का फंदा

दावत में उठाया लुत्फ

इस मौके पर मेहमानों के लिए दावत का आयोजन किया गया। इसमें नुक्ती, पूड़ी व कढ़ी का मेहमानों ने लुत्फ उठाया। शाहनवाज अंसारी ने बताया कि आयोजन में करीब 300 कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं बनाने में मदद की। सोसायटी के सरपरस्त रशीद भाई, सदर अशरफ भाई, खाकसार कमेटी के सरपरस्त कमरू भाई, सेक्रेट्री शब्बीर मोहम्मद, सलीम अब्बासी, फिरोज अब्बास, निजाम अब्बास समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कांग्रेस नेता नईमुद्दीन गुड्डू समेत अन्य अतिथियों ने शिरकत की।

शुभ घड़ी में लिए सात फेरे

बसंत विहार स्थित लॉयंस क्लब भवन में रविवार को सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें दो जोड़ों की नि:शुल्क शादी की गई। एक जोड़ा स्थानीय व एक केशवरायपाटन से आया। आचार्य श्यामसुंदर शर्मा के सान्निध्य में दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए। दुल्हन की विदाई के वक्त लोगों की आंखें नम हो गई।

Read More: OMG! फिल्मों के शौकीन चोरों ने मारी कोटा में Entry, हो जाइए सावधान


क्लब अध्यक्ष गिरिराज मूंदड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में सचिव निशा धूत, कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग, डॉ. लोकमणी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सुबह दूल्हा दुल्हन की बिंदोरी निकाली गई। यह ध्यानचंद स्टेडियम परिसर स्थित मंदिर से रवाना होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल पहुंची। यहां तोरण की रस्म के बाद पाणिग्रहण संस्कार हुआ। समिति की ओर नव दम्पती को जरूरी आभूषण, गृहस्थी की वस्तुएं व सिलाई मशीन, कूकर भेंट की गई। डॉ, लोकमणी के अनुसार दो जोड़ों के विवाह के अलावा तुलसी विवाह भी सम्पन्न हुआ।