4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेम विवाह के बाद क्या हुआ ऐसा की पति ने लगाया फांसी का फंदा

कोटा. कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित बालिता रोड़ पर रहने वाले युवक राहुल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 10 Dec 2017, 6:39 PM IST

Suicide

कोटा .

कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित बालिता रोड़ पर रहने वाले युवक राहुल ने पत्नी प्रिया मेघवाल से झगड़ा होने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुन्हाड़ी एसआई मीरा बेनीवाल ने बताया कि युवक के आत्महत्या की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो उसने फंदा लगा रखा था। युवक को एमबीएस पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बेनीवाल ने बताया कि राहुल ने प्रिया से एक वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। राहुल और प्रिया बालिता रोड़ पर किराए के मकान में रह रहे थे। प्रिया से की गई पूछताछ में सामने आया कि प्रिया और राहुल का शनिवार को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। राहुल ने शराब पी रखी थी और झगड़ा कर रहा था। उसके बाद राहुल प्रिया को उसके फूफा के यहां केशवराय पाटन छोड आया। उसके बाद वह वापस घर आ गया।

Read More: OMG! फिल्मों के शौकीन चोरों ने मारी कोटा में Entry, हो जाइए सावधान

प्रिया ने सुबह राहुल को फोन किया तो वह फोन नहीं उठा रहा था। प्रिया रविवार को सुबह 11 बजे के करीब घर आई और दरवाजा खटखटाया। लेकिन राहुल के जवाब नहीं देने पर छत के रास्ते सीढिय़ों से नीचे उतरकर देखा तो राहुल फंदे पर लटका हुआ था।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया। पहले राहुल के परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हो रहे थे, लेकिन बाद में लोगों की समझाइश के बाद वह राजी हुए और पोस्टमार्टम करवाया।

Read More: 4 साल सूरत-ए-हालः नौकरी देना तो दूर, आरपीएससी का चेयरमैन तक नहीं तलाश सकी सरकार

इधर नहर में कूदी महिला, सुरक्षित निकाला
उद्योग नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक महिला नहर में कूद गई। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूप से थाने पर सूचना मिली कि डीसीएम चौराहे के पास शनि मंदिर के पीछे एक महिला नहर में कूद गई है। इस पर वे हैड कांस्टेबल फूल सिंह व कांस्टेबल अशोक को साथ लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे।

Read More: 4 साल सूरत-ए-हालः राजस्थान में सरकार बनने के बाद 100 में से 76 वायदे भूली भाजपा

फूलसिंह व अशोक नहर में कूदे और महिला को पकड़ा। दो अन्य लोगों की मदद से महिला को बाहर निकाला। इस दौरान महिला के पेट में पानी भर गया था। पुलिसकर्मियों ने महिला के पेट से पानी निकाला इससे वह वापस सामान्य स्थिति में आ गई। पूछताछ में उसने खुद को इंदिरा गांधी नगर डीसीएम निवासी ओमवती महावर(38) बताया। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर है। काफी समय से पीहर में ही रह रही है। किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी होने के बाद घर से निकली थी। वे भी तलाश रहे थे। पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया।