
कोटा .
संभाग के सबसे बडे एमबीएस अस्पताल में खराब पड़े सभी स्ट्रेचर अब सहीं होंगे। इसके लिए कुछ लोग व संस्थाएं आगे आए हैं। पत्रिका में 'स्ट्रेचर खस्ताहाल, रोगी परेशान' शीर्षक खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन जागा और अपने स्तर पर ही स्ट्रेचर ठीक कराने शुरू कर दिए वहीं कई लोग व संस्थाएं भी आगे आई हैं।
Read More: एमबीएस अस्पताल के हाल... स्ट्रेचर खस्ताहाल, रोगी परेशान
बुधवार को लायंस क्लब नार्थ के प्रोजेक्ट चेयरमैन वरूण रस्सेवट ने एमबीएस अधीक्षक से मुलाकात कर सभी स्ट्रेचरों को सही कराने का भरोसा दिलाया और कार्य भी शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही कुछ लोगों ने नए स्ट्रेचर देने के लिए भी आश्वासन दिया है। इस अवसर पर क्लब के सचिव नितिन भण्डारी, सदस्य विष्णु मोदी, डॉ. आशीष शर्मा, दिनेश शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Read More: लुटेरों को पकडऩे के लिए बदमाश बनी कोटा पुलिस, यूपी-बिहार में रहकर एक महीने सीखी वहां की बोली
90 में से 40 स्ट्रेचर खराब
एमबीएस चिकित्सालय में 90 स्ट्रेचर हैं इनमें से करीब 40 स्ट्रेचर बेपहिया हो रहे हैं। स्ट्रेचर के अभाव में रोगियों को परेशन होना पड़ रहा हैं वहीं परिजन भी मरीज को लाने ले जाने की पीड़ा भुगत रहे हैं। अस्पताल प्रशासन 7 माह से इन स्ट्रेचर पर ध्यान नहीं दे रहा था। कर्मचारियों ने 12 अगस्त 2017 को ही लिखित में दे दिया था कि स्ट्रेचर सही करने के लिए सामान की आवश्यकता है, लेकिन उसके बाद भी अस्पताल प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रैंगी। देर से ही सही अस्पताल प्रशासन जागा और स्ट्रेचर की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया।
अधीक्षक एमबीएस डॉ. पीके तिवारी का कहना है कि स्ट्रेचर को ठीक कराने का कार्य शुरू कर दिया है। कई संस्थाएं भी आगे आई हैं जो सहयोग कर रही हैं। नए स्ट्रेचर देने की भी घोषणा की है।
Published on:
7 Mar 2018, 8:06 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.