
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया का बड़ा फैसला ! विदेशों से एमबीबीएस के लिए 5 जून 2019 तक नीट आवश्यक नहीं
कोटा. भारतीय एवं विदेशों में बसे भारतीय विद्यार्थियों के लिए मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने एक विशेष फैसला लिया है। करियर प्वाइंट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट देव शर्मा ने बताया 5 अप्रैल 2019 को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल डॉक्टर आर के वत्स द्वारा एक विशेष नोट ऑफिशल वेबसाइट पर जारी किया गया है।
इस नोट के तहत भारतीय विद्यार्थी एवं विदेशों में बसे भारतीय विद्यार्थी यदि नीट -2019 के परिणाम जारी होने से पूर्व विदेशों में किसी विदेशी मेडिकल संस्थान से एमबीबीएस करना चाहते हैं,तो प्रवेश के लिए नीट- 2018 का ना तो रजिस्ट्रेशन आवश्यक है और ना ही नीट -2018 को क्वालीफाई करना आवश्यक है।
इंफॉर्मेशन बुलेटिन की सूचना के आधार पर नीट-2019 का परिणाम 5 जून 2019 को घोषित किया जाना संभावित है। अर्थात यदि कोई भारतीय विद्यार्थी तथा विदेशों में बसे भारतीय विद्यार्थी 5 जून 2019 से पूर्व विदेशों से एमबीबीएस करना चाहते हैं तो उन्हें नीट-2018 क्वालीफाई करने की आवश्यकता नहीं है। देव शर्मा ने आगे स्पष्ट किया कि ऐसे विद्यार्थियों को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से पात्रता प्रमाण पत्र लेना आवश्यक होगा।
एक और महत्वपूर्ण तथ्य यह की भारतीय विद्यार्थी या विदेशों में बसे भारतीय विद्यार्थी यदि नीट - 2019 क्वालीफाई करते है तो नीट-2019 का यह स्कोर आने वाले 3 वर्षों तक वैध होगा। विद्यार्थी इसके आधार पर विदेशी मेडिकल कॉलेजों में 3 अकादमिक वर्षों तक प्रवेश के लिए पात्र होंगे। देव शर्मा ने स्पष्ट किया कि नीट-2019 का परिणाम घोषित होने के पश्चात बिना नीट क्वालीफाई किए विदेशों से एमबीबीएस करना संभव नहीं होगा।
Published on:
08 Apr 2019 08:28 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
