scriptअगले 72 घंटे बढ़ेगा पारा, 18-19 अप्रैल को एक्टिव मोड में होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में बारिश का ALERT घोषित | Mercury will rise in the next 72 hours, western disturbance will be in active mode on 18-19 April, rain alert declared in these districts | Patrika News
कोटा

अगले 72 घंटे बढ़ेगा पारा, 18-19 अप्रैल को एक्टिव मोड में होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में बारिश का ALERT घोषित

प्रदेश में कोटा शहर सोमवार को सबसे गर्म रहा। धौलपुर का तापमान 38.9 व कोटा का 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे कुछ दिन पहले भी कोटा का तापमान सर्वाधिक रहा था।

कोटाApr 16, 2024 / 08:36 am

Akshita Deora

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रदेश में कोटा शहर सोमवार को सबसे गर्म रहा। धौलपुर का तापमान 38.9 व कोटा का 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे कुछ दिन पहले भी कोटा का तापमान सर्वाधिक रहा था।

दरअसल, कोटा शहर में बीते कुछ दिनों से बादल व बारिश का मौसम चल रहा था। इससे तापमान में गिरावट थी। सोमवार को मौसम खुला तो सुबह से ही तेज गर्मी का असर रहा। दोपहर में बादल छाए और गर्म हवा चली। इसके चलते लोग वाहनों पर मुंह पर दुप्पटा व साफी बांधकर निकले। कई कोचिंग स्टूडेंट धूप से बचाव को लेकर छाता लेकर निकले। गर्मी के चलते शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई। मूक पक्षी भी गर्मी से बेचैन रहे। छतों पर रखी टंकियों का पानी उबल रहा है। शाम ढलने के बाद भी गर्मी का असर बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : सलमान खान के घर फायरिंग करने वालों के तार ‘राजस्थान’ से जुड़े… मुम्बई एटीएस, सीआइयू का जयपुर में डेरा

मौसम विभाग के अनुसार, कोटा शहर का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 38.8 व न्यूनतम तापमान 3 डिग्री बढ़कर 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 3 किमी प्रति घंटे की रही।

यह भी पढ़ें : Weather Update: मौसम विभाग का नया अपडेट, राजस्थान में आगामी तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

बारां जिले में मौसम साफ रहा। दिन में थोड़ी-थोड़ी देर के लिए बादलों से सूरज की आंखमिचौली चलती रही। न्यूनतम तापमान तो यथावत रहा, लेकिन अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान 24 तथा अधिकतम 39 डिग्री रहा। झालावाड़ व बूंदी में भी तेज गर्मी का असर रहा।

मौसम केन्द्र के अनुसार दो दिन बढ़ेगा पारा

मौसम केन्द्र के अनुसार, राज्य के अधिकांश भागों में 16-17 अप्रेल को मौसम शुष्क रहेगा। आगामी 72 घंटों में अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर संभाग में 18 अप्रेल तथा जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग में 19 अप्रेल को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है, जबकि कोटा में बादल छाए रहेंगे।

Home / Kota / अगले 72 घंटे बढ़ेगा पारा, 18-19 अप्रैल को एक्टिव मोड में होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में बारिश का ALERT घोषित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो