6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केन्द्रीय मंत्री ने कोटा में युवाओं को ऐसे किया मोटिवेट…देखिए तस्वीरें

केन्द्रीय सूचना प्रसारण राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ मंगलवार को कोटा आए और यहां विभिन्न आयोजनों में शिरकत की।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 22 Aug 2017, 10:10 PM IST

Colonel Rajyavardhan Singh Rathore

मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर कोटा आए राठौड़ ने यहां संकल्प से सिद्धि की ओर के तहत आकाशवाणी केन्द्र में चंबल एफएम का औपचारिक लोकार्पण किया। उन्होंने विद्यार्थियों के मोटिवेशन से जुड़े कार्यक्रम तैयार कर प्रसारित करने पर जोर दिया।

Colonel Rajyavardhan Singh Rathore

आकाशवाणी केन्द्र में उन्होंने कहा कि बूंदी में टावर तमें 10 किलोवाट का ट्रांसमिशन मार्च 2017 तक लग जाएगा तब 100 किलोमीटर तक का क्षेत्र कवर हो सकेगा।

Colonel Rajyavardhan Singh Rathore

आकाशवाणी केन्द्र में चंबल एफएम का औपचारिक लोकार्पण करते राठौड़।

Colonel Rajyavardhan Singh Rathore

झालावाड़ रोड स्थित रेजोनेंस कोचिंग संस्थान में मंगलवार को संकल्प से सिद्धि की ओर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना व प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों को मोटिवेट करते हुए कहा कि हमें 2022 तक आपके सपनों का नया भारत बनाना है।

Colonel Rajyavardhan Singh Rathore

रेजोनेंस कोचिंग संस्थान में उन्होंने जीवन का वृतांत सुनाते हुए कहा कि जब मैं कक्षा ग्यारहवीं में था, तब पीछे बैंच पर बैठता था। हमेशा कहा जाता था कि पीछे बैठने वाला ही कमजोर होता, लेकिन हिम्मत नहीं हारी, कर्नल के रूप में मेरा चयन हुआ और देश सेवा करने का मौका मिला। आतंकवादियों से मुकाबला किया। हर दिन लड़ते थे। रिटायर होने के बाद मोदी के साथ राजनीति में उतर गए।

Colonel Rajyavardhan Singh Rathore

एलन इंस्टीट्यूट द्वारा माला पहनाकर राठौड़ का स्वागत करते हुए।

Colonel Rajyavardhan Singh Rathore

एलन इंस्टीट्यूट में बच्चों को मोटिवेट करते हुए राठौड़।

Colonel Rajyavardhan Singh Rathore

राठौड़ ने कृषि विश्वविद्यालय और कृषि विज्ञान केन्द्र बोरखेड़ा में किसानों के लिए भी आयोजित संकल्प से सिद्धि की ओर कार्यक्रम में किसानों से नई तकनीक को खेतों तक ले जाने का आह्वान किया।

Colonel Rajyavardhan Singh Rathore

कृषि विश्वविद्यालय और कृषि विज्ञान केन्द्र में उन्होने यह भी कहा कि हाड़ौती में लहसुन ज्यादा होता है, लेकिन उसके दाम किसानों को नहीं मिलते हैं। एेसे में कुछ किसान मिलकर प्रोसेसिंग यूनिट लगाएं। इससे उनकी उपज के लिए उनके क्षेत्र में ही अवसर बढ़ेंगे। कच्चे माल के भी अच्छे दाम मिलेंगे। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

Colonel Rajyavardhan Singh Rathore

अनन्तपुरा में एमबीएस मार्ग पर यूआईटी के पौधारोपण आयोजन में पौधारोपण करते राठौड़।