15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजावत ने दी चेतावनी: नॉर्दन बाइपास पर जिस दिन टोल नाका लगा उसी दिन उखाड़ फेंक देंगे तम्बू

विधायक राजावत ने कहा कि पहले आदमी को मेगा हाइवे पर टोल देना पड़ेगा, फि र नॉर्दन बाईपास पर टोल देना पड़ेगा, उसके बाद हैंगिंग ब्रिज पर टोल देना पड़ेगा।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Apr 04, 2018

MLA Bhawani Singh Rajawat

कोटा . विधायक भवानीसिंह राजावत ने कहा है कि एक ओर राज्य सरकार राज्य मार्गों लगे टोल टैक्स लोगों को राहत देने के लिए खत्म कर रही है वहीं दूसरी ओर केन्द्र सरकार नियमों का उल्लंघन करते हुए कदम-कदम पर टोल टैक्स लगाकर लोगों पर कुठाराघात कर रही है। 14 किमी की दूरी के नॉर्दन बाईपास पर टोल टैक्स लगाया गया तो उसका विरोध होगा। या तो सरकार पहले ही इस टोल को हटा ले नहीं तो जिस दिन टोल लगेगा गांववाले उस टोल के डेरे तम्बू उखाड फेकेंगे।

Read More: खुशखबरी: सरकार इस दाम पर खरीदेगी लहसुन और प्याज, भाव सुनकर किसानों के परिवार में लौट आई खुशियां

तकिया किशनपुरा में आयोजित ग्रामीण चौपाल में विधायक राजावत ने कहा कि पहले आदमी को मेगा हाइवे पर टोल देना पड़ेगा, फि र नॉर्दन बाईपास पर टोल देना पड़ेगा, उसके बाद हैंगिंग ब्रिज पर टोल देना पड़ेगा और सम्भावना है कि गामछ और बल्लोप के बीच में भी टोल देना पड़।

Read More: नर्सिंग कर्मचारियों ने एमबीएस अधीक्षक को दी चेतावनी, कहा- हम पर कार्रवाई की तो फिर से बंद कर देंगे कोटा

लोग यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। एक ओर तो सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय किसानों को आर्बिटेटर द्वारा बढ़ा हुआ मुआवजा 5 करोड़ रुपए देने से कतरा रहा है। दूसरी ओर स्थानीय किसानों व राहगीरों से टोल वसूलने की तैयारी है। यह दोहरी नीति नहीं चलने देंगे। चौपाल में थोक फ ल सब्जी मण्डी के अध्यक्ष ओम मालव, सहकारी के पूर्व अध्यक्ष नाथूलाल मालव, सरपंच गुरूशरण आकोदिया, सहकारी समिति अध्यक्ष रामगोपाल मालव आदि ने सम्बोधित किया।

Read More: सरकार पर फूटा किसानों का गुस्सा, अब गांवों में जलाएंगे लहसुन की होली

गौरतलब है कि राजावत ने दो दिन पहले फल सब्जी थोक मंडी में किसानों के हाल जानने पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि यदि सरकार ने लहसुन की समस्या का समाधान नहीं किया तो वे खुद किसानों के साथ धरने पर बैठ जाएंगे। इससे पहले भी वे कई तरह के विवादित बयान देकर सुर्खियों में बने रहे।