9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक भाया ने मांगरोल में की जनसुनवाईं

कोटा

image

Newsdesk

Aug 09, 2026

Rajasthan

मांगरोल. स्थानीय एक मैरिज हाल में विधायक प्रमोद जैन भाया ने जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान क्षेत्र के बुजुर्गों, युवाओं, मातृशक्ति एवं समाज के विभिन्न वर्गों के नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। पूर्व मंत्री ने कहा कि अंता-मांगरोल की प्रत्येक जन समस्या मेरे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्राप्त शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष हंसराज मीणा, रामस्वरुप बैरवा, महावीर पांचाल, असगर अली, जसराज नागर, हिमांशु चौरसिया, शिशुपाल मीणा, रघुवीर बैरवा, रामावतार गांवड़ी, हंसराज मीणा कौशल सुमन, प्रमोद जैन टीटू, स्वतंत्र जैन हेमराज शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।