विधायक ने एनआईसीयू की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर उन्हें दुरस्त बताया। इसके साथ ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गिरीश वर्मा और अधीक्षक डॉ. मीणा से प्रथम तल के निर्माण से संबंधित जानकारी भी अस्पताल प्रबंधन से ली। इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गिरीश वर्मा, शिशुरोग के प्रोफेसर डॉ. एएल बैरवा, डॉ. पीडी विजय, पार्षद ध्रुव राठौर, दादाबाड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र रिषि, समाजसेवी राजेन्द्र गुप्ता, योगेश विजय, दीनू बंजारा समेत कई लोग उपस्थित रहे।