28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिक्षक ने छात्रा से की अश्लील हरकत, गांव में मचा हड़कम्प…

kota news/ crime
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Rajesh Tripathi

Mar 13, 2019

kota news

शिक्षक ने छात्रा से की अश्लील हरकत, गांव में मचा हड़कम्प...

इटावा क्षेत्र के ढीपरी कालीसिंध सरकारी विद्यालय में एक छात्रा ने विद्यालय के ही शिक्षक पर उसके साथ छेड़छाड करने का मामला दर्ज कराया है जिस पर इटावा पुलिस ने मामलें की जांच शुरू कर दी है। इटावा डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि विद्यालय में पढऩे वाली छात्रा ने विद्यालय के ही शिक्षक पर जनवरी से छेड़छाड़ व परेशान करने की बात अपने परिजनों को बताई थी जिसके बाद परिजनों ने इस घटना को लेकर इटावा पुलिस को जानकारी दी जिस पर पुलिस ने मामलें की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें
जब्त शराब लौटाने के आदेश
रावतभाटा. यहां सिंचाई विभाग की भूमि पर चले रहे शराब ठेके को सीज करने के मामले में एसीजेएम न्यायालय ने जब्त शराब सेल्समेन को लौटाने के थानाधिकारी को आदेश दिए हैं।यहां अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट न्यायालय में ठेके के सेल्समैन रामस्वरूप मीणा की ओर से पेश दावे पर न्यायिक मजिस्टेऊट प्रवीण कुमार ने मंगलवार को रावतभाटा थानाधिकारी को आदेश देते हुए कहा कि परिवादी ने 18 लाख के शराब सुपुर्दगीनामा व जमानतनामा पेश किया है। जिन्हें न्यायालय द्वारा प्रमाणित किया जा चुका है। जब्त किए शराब के माल की अन्य किसी भी प्रकरण में आवश्यकता नहीं होने से परिवादी सेल्समैन को फर्दजब्ती की इस शर्त पर लौटाया जाए कि जब्त माल को लाइसेंस की शर्त के अनुसार व आबकारी नीति नियमानुसार लाइसेंस की अवधि पूरी होने तक बेचान करने के लिए स्वतंत्र रहेगा। लाइसेंस की अवधि समाप्त होने के बाद सुपुर्दगीनामा व जमानतनामा स्वत: ही निरस्त होगा। माल सुपुर्द करने की रिसीद न्यायालय में पेश करने की भी कहा है।

गौर तलब है कि सिंचाई विभाग व पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर शुक्रवार को सिंचाई विभाग की जमींन पर संचालित अंग्रेजी शराब के ठेके को सीज कर शराब जब्त की थी। इसके बाद सेल्समैन ने न्यायालय में परिवाद पेश कर जब्त शराब दिलवाने की न्यायालय से मांगकी। इस पर न्यायालय ने आदेश दिए है।

नहीं लिया माल, जगह को लेकर विवाद

वहीं सेल्समैन ने बताया कि बुधवार को वह जब जब्तमाल लेने पहुंचा तो पुलिस अधिकारी ने सीज की गई दुकान के स्थान पर ही शराब बेचने पर आपत्ति की। संभवत: गुरूवार को जिला आबकारी अधिकारी रावतभाटा आएंगे। वे ही स्थान के बारे में निर्णय करेंगे। इसके बाद उनकी मौजूदगी में वह शराब प्राप्त करेगा।