29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NEET UG 2024 : 17 लाख से अधिक हुए नीट-यूजी में आवेदन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल इलेजिब्लिटी कम एंट्रेंस एग्जाम (नीट-यूजी-2024) की आवेदन प्रक्रिया जारी है। लगातार बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स आवेदन कर रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मार्च है।

less than 1 minute read
Google source verification
mbbs_1.jpg

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल इलेजिब्लिटी कम एंट्रेंस एग्जाम (नीट-यूजी-2024) की आवेदन प्रक्रिया जारी है। लगातार बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स आवेदन कर रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मार्च है।

कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि 5 मई को होने वाली इस परीक्षा के लिए अब तक 17 लाख से अधिक स्टूडेंट्स आवेदन कर चुके हैं। परीक्षा के लिए गत वर्ष के मुकाबले और अधिक स्टूडेंट्स के आवेदन करने की संभावना है। यह संख्या इस वर्ष 21 लाख से अधिक हो सकती है।

गत वर्ष इस परीक्षा में 20 लाख 87 हजार 462 ने रजिस्ट्रेशन करवाया था और 20 लाख, 38 हजार 596 ने परीक्षा दी थी। इस वर्ष आवेदन करने वाले संख्या 21 लाख से अधिक होने का अनुमान है। यह परीक्षा 1 लाख 9 हजार एमबीबीएस, 26 हजार डेंटल के साथ यूनानी, होम्योपैथ, वैटनरी, आयुर्वेद व नर्सिंग की मिलाकर करीब 2 लाख सीटों के लिए होगी।

आधार वेरिफिकेशन नहीं होने से स्टूडेंट्स परेशान

मिश्रा ने बताया स्टूडेंट्स आधार वेरिफिकेशन को लेकर परेशान हैं। आवेदन करते समय फोन नम्बर आधार से लिंक नहीं होने के कारण तथा पेन कार्ड का विकल्प होने की स्थिति में वो भी आधार से लिंक नहीं होने के कारण फार्म नहीं भर पा रहे हैं। इसके बाद इस प्रक्रिया में 7 से 10 दिन का समय लग रहा है। स्टूडेंट्स को चाहिए कि फार्म भरने से पहले अपने फोन नम्बर या पेन कार्ड को आधार से लिंक करवा लें, जिससे फार्म भरते समय परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।