5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा शहर में एक घंटे में 3 इंच से अधिक बारिश …देखिए तस्वीरें

कोटा. शहर में गुरुवार को एक घंटे मानसून की भारी बारिश हुई। इस दौरान 3 इंच से ज्यादा बरसात हुई। झमाझम बारिश से शहर पानी-पानी हो गया। नाले उफन गए। सड़कें दरिया बन गई। बाजारों व कॉलोनियों में मकानों व दुकानों में पानी भर गया। इससे नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। शहर में पहली बार इस सीजन में मानसून की भारी बारिश हुई। इससे पहले सुबह से ही बादल छाए हुए थे। ....देखिए झमाझम बारिश की लाइव फोटो

2 min read
Google source verification
झमाझम बारिश फोटो-1

झमाझम बारिश के दौरान कोटड़ी चौराहा से लिया विहंगम दृश्य।

झमाझम बारिश फोटो-2

झमाझम बारिश के दौरान दिन में ही अंधेरा होने से झालावाड़ रोड पर वाहन चालकों को लाइटें जलानी पड़ी।

झमाझम बारिश फोटो-3

झमाझम बारिश के दौरान वाहन चालकों को लाइटों का सहारा लेना पड़ा।

झमाझम बारिश फोटो-4

सब्जीमंडी मोहन टॉकीज रोड बारिश के पानी से हुई लबालब।

झमाझम बारिश फोटो-5

सूरसागर कॉलोनी में मुख्य मार्ग पर 3 से 4 फीट पानी भरने से लोगों का घरों से निकला हुआ मुश्किल।

झमाझम बारिश फोटो-6

धेगड़ा रोड पर नाला ओवरफ्लो होने से दो से तीन फीट पानी बह रहा था।

झमाझम बारिश फोटो-7

गुमानपुरा रोड पर लबालब होने से डिवाइडर के ऊपर से पानी बह रहा था।

झमाझम बारिश फोटो-8

मोहनटाकीज रोड पर दुकानों में भरा बारिश का पानी।

झमाझम बारिश फोटो-9

उद्योगनगर थाना परिसर में भरा बारिश का पानी।

झमाझम बारिश फोटो-10

बारिश के दौरान भीगने से बचने के लिए लोगों को छतरी का सहारा लेना पड़ा।