कोटा. कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र की काली बस्ती में शुक्रवार सुबह शिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली शोभायात्रा के दौरान लगभग एक दर्जन बच्चे करंट की चपेट में आ गए। इनमें से एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया जबकि एक और बच्चा 50 प्रतिशत झुलसा है। जबकि अन्य 12 बच्चे मामूली रूप से झुलसे हैं। बच्चों का उपचार एमबीएस अस्पताल के इंमरजेंसी वार्ड में शुरू किया गया है। सूचना मिलने पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अस्पताल पहुंच कर बच्चों को देखा तथा हादसे की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार 12 बजे करीब काली बस्ती से शिवरात्र के उपलक्ष में शेाभायात्रा निकाली जा रही थी। इसमें महिला-पुरुष बच्चे शामिल हुए थे। एक बच्चे के हाथ में झंडा लगाने के लिए करीब 20-22 फुट लम्बा लोहे का पाइप था। उसने पाइप को ऊॅंचा किया तो ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन के सम्पर्क में लोहे के पाइप के आने से वह करंट की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद अन्य बच्चों ने उसे बचाया तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। देखते ही देखते एक के बाद एक कर 14 बच्चे करंट की चपेट में आने से झुलस गए। जिस बच्चे के हाथ मेें लोहे का पाइप था करंट से उसकी स्थिति गंभीर हो गई। इससे शोभायात्रा में हडक़ंप मच गया। लोगों में अफरा तफरी मच गई। परिजन व लोग तत्काल बच्चों को एमबीएस अस्पताल लेकर दौड़े। जहां उनका उपचार चल रहा है।
14 बच्चों को एमबीएस अस्पताल मेंं उपचार शुरू कराया गया है। इनमें से एक बच्चा शत प्रतिशत झुलसा है। जबकि एक अन्य बच्चा 50 प्रतिशत बच्चा झुलसा है। अन्य 12 बच्चे मामूली रूप से झुलसे हैं। इन बच्चों की उम्र 13 साल के भीतर है। किसी की उम्र 7 तो किसी 8 या 10 साल के लगभग है।
उधर मौके पर पहुंची शहर एसपी डॉण् अमृता दुहन ने बताया कि वह मौका स्थिति देखने जा रही हैं। किन कारणों से यह हादसा हुआ इसकी पड़ताल की जाएगी।