23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

mosam news: आधा कार्तिक निकला, सर्दी ने नहीं पकड़ा जोर

नवंबर में गुलाबी सर्दी का दौर शुरू हो जाता है, लेकिन नहीं हुआ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 3 Nov 2024, 5:57 PM IST

Weather Update

kota news: कार्तिक माह आधा निकल चुका है, लेकिन सर्दी ने जोर नहीं पकड़ा है। आमतौर पर शरद पूर्णिमा के साथ सर्दी की शुरूआत मानी जाती है। नवंबर में गुलाबी सर्दी का दौर शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार फिलहाल ठंडक का दौर शुरू नहीं हो पाया है। आमतौर पर दिवाली के आसपास ठंड का अहसास होने लगता है और गर्म कपड़े निकालने पड़ते हैं, लेकिन इस साल दिवाली बीते 2 दिन हो गए हैं और अब भी सर्दी नहीं पड़ी रही है। घरों व दफ्तरों में तेज गति से पंखे चल रहे है।

मौसम विभाग ने बताया है कि पूरे नवंबर के महीने में सर्दी आने के कोई संकेत नहीं हैं और मौसम गर्म रहने का पूर्वानुमान है। देश में इस साल अक्टूबर का महीना साल 1901 के बाद से सबसे अधिक गर्म रहा है और औसत तापमान सामान्य से 1.23 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन अधिकतम तापमान में कमी नहीं रहेगी। ऐसे सुबह-शाम ही हल्की ठंडक बनी रहेगी।

इस साल दिवाली की रात कम सर्द

इस साल दिवाली की रात में सर्दी काफी कम रही। कोटा शहर का रविवार को अधिकतम तापमान 36.4 व न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पिछले साल दिवाली 12 नवंबर को थी और उस समय कोटा का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूतम तापमान एक डिग्री गिरकर 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी प्रकार 2022 में 24 अक्टूबर को दिवाली पर अधिकतम तापमान 34.0 व न्यूतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस नहीं

मौसम विभाग ने गर्म मौसम के लिए पहाड़ों पर बर्फबारी नहीं होने, पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव प्रणालियों के कारण पूर्वा हवाओं को जिम्मेदार बताया। कम से कम अगले दो सप्ताह तक उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री ऊपर बना रहेगा। जिसके बाद इसमें धीरे-धीरे गिरावट आएगी। अच्छी सर्दी का दौर दिसंबर तक ही शुरू होने के आसार बन रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग