23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई के व्यापारियों को कोटा में बंदी बनाया, 22 लाख की फिरौती वसूली

कोटा. जवाहर नगर थाने में रविवार को मुम्बई के चार व्यापारियों ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Anil Sharma

•

Updated: 16 Jul 2018, 12:18 AM IST

kota

मुंबई के व्यापारियों को कोटा में बंदी बनाया, २२ लाख की फिरौती वसूली

कोटा. जवाहर नगर थाने में रविवार को मुम्बई के चार व्यापारियों ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। जवाहर नगर थानाधिकारी हर्षराज सिंह ने बताया कि योगेन्द्र हंसराज, मोहम्मद रईस व सूर्यकांत ने रिपोर्ट दी कि सनी व किरण नाम के दो युवकों ने एंटीक सामानों के कारोबार का झांसा देकर कोटा बुलाया। 12 जुलाई को वे कोटा आए और एक होटल में रुक गए। वहां से आरोपी उन्हें बिना नंबर की कार में बिठाकर एक फार्म हाउस में ले गए। जहां पर तीनों के साथ मारपीट की और परिजनों से २२ लाख रुपए फिरौती, सोने की चैन, अंगूठियां व डेढ़ लाख रुपए छीन लिए। जवाहर नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
..................

वीडि़यो कॉल कर परिजनों से करवाई बात
व्यापारियों ने बताया कि फार्म हाउस पर कुछ लोगों ने मारपीट की और एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। जब देने से मना किया तो मोबाइल से वीडियो कॉल कर परिजनों से बात करवाई और उस दौरान आरोपी उनसे मारपीट भी करते रहे। परिजन ने करीब 22 लाख रुपए हवाला के माध्यम से इन लोगों के पास पहुंचा दिए। रुपए मिलने के बाद आरोपियों ने पीडि़तों को एक सुनसान इलाके में छोड़ दिया। इसके बाद यह लोग जैसे-तैसे जवाहर नगर थाने में पहुंचे।

एेसे हुई थी जान पहचान

व्यापारियों ने बताया कि सनी व किरण उन्हें लगभग एक साल पहले मुम्बई में मिले थे। इसके बाद यह दोनों दिल्ली में एक होटल में मिले और एंटीक आइटम का करोबार करने की जानकारी दी। आरोपितयों ने कोटा में एंटीक आइटम सस्ते होने की बात कही। इसके बाद यह लोग कोटा पहुंचे।
............

व्यापारी जिस होटल में रुके थे। वहां लगे सीसीटीवी में इन्हे लेने आई कार व बदमाशों की पहचान की जा रही है। तीनों व्यापारी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।

हर्षराज सिंह थानाधिकारी जवाहर नगर

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग