
मेडिकल कॉलेज की सुपर स्पेशलिटी विंग।
कोटा.शहर के मेडिकल कॉलेज सुपर स्पेशलिटी विंग में गुटखा लेकर प्रवेश करने से रोकने पर शनिवार को तीन किशोरों औए एक युवक की ओर से तीन सिक्यूरिटी गार्ड्स पर चाकूओं से किए गए हमले में एक सिक्यूरिटी गार्ड की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने चौथे आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल परिसर में गुटखा-तंबाकू ले जाना प्रतिबंधित है। ऐसे में कोटा मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी विंग में हॉस्पिटल प्रशासन की तरफ से गुटखा ले जाने वालों की चेकिंग व सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात किए गए हैं। सुपर स्पेशलिटी विंग में शनिवार को चार युवक जब भीतर जाने लगे, तो गार्ड ने उनकी चेकिंग तो युवकों के पास गुटखा और तंबाकू मिला। गार्ड ने उसे गुटखा व तंबाकू फेंकने को कहा। इस पर गार्ड व युवक में विवाद हो गया और युवक ने गार्ड से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान चारों बदमाशों में से एक युवक ने गार्ड पर चाकू से हमला कर दिया। हमला होते देख दो अन्य गार्ड बीच बचाव के लिए आए तो युवक ने उन दोनों गार्ड्स पर भी चाकू से हमला कर दिया।
हमले में तीन गार्ड घायल
हमले के बाद चारों युवक मौके से फरार हो गए। हमले में गार्ड सुरेंद्र प्रसाद, शिव सिंह और रामकरण घायल हो गए। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां रामकण का गंभीर हालत में उपचार शुरू किया गया, लेकिन सोमवार दोपहर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर महावीर नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने फरार चल रहे चौथे आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
महावीर नगर थाना प्रभारी महेन्द्र मारू ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा गार्डों पर हुए हमले में एक सिक्यूरिटी गार्ड रामकरण की मौत हो गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में तीन नाबालिगों को निरुद्ध कर हत्या में प्रयुक्त चार चाकू बरामद कर लिया गया है। पुलिस की चार टीमें चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।
Updated on:
05 Aug 2024 08:36 pm
Published on:
05 Aug 2024 07:34 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
