1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा में हत्या : मजदूर साथी को लाठी से वार कर उतारा मौत के घाट

दो मजदूरों में हुआ था झगड़ा, एक ने दूसरे के सिर पर किया वार

less than 1 minute read
Google source verification
कोटा में हत्या : मजदूर साथी को लाठी से वार कर उतारा मौत के घाट

कोटा में हत्या : मजदूर साथी को लाठी से वार कर उतारा मौत के घाट

कोटा. विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की लाठी से वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। दो दिन पहले मजदूर साथी युवक आपस में झगड़ पड़े। इनमें से एक ने दूसरे के सिर पर लाठी से वार किया। इससे युवक गंभीर घायल हो गया। उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञान नगर थाना अधिकारी देवेश भारद्वाज ने बताया कि मजदूर लालचंद मीणा झालावाड़ रोड स्थित नारकोटिक्स विभाग के आसपास ही मजदूरी कर फुटपाथ पर गुजर-बसर कर रहा था। उसका साथी नारकोटिस विभाग के पीछे मकान में रह रहा है। दोनों एक साथ ही मजदूरी करते थे। गुरुवार रात को दोनों पार्टी कर रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। मामला मारपीट तक उतर आया और विजय हरिजन ने लालचंद के सिर पर लाठी से जोरदार वार किया।

यह भी देखें : कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती महिला की आंख चूहे के कुतरने का मामला पहुंचा कोर्ट

इससे लालचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल लालचंद को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में लालचंद ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। भारद्वाज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पहले आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले में मामला दर्ज किया था। अब प्रकरण में धारा 302 जोड़ दी गई है। आरोपी को राउण्डअप कर लिया गया है।

Story Loader